फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fog slows down train speeds, NE and Sealdah-Ajmer Express cancelled

Railway News : कोहरे ने ट्रेनों की स्पीड पर लगाया ब्रेक, एनई और सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस निरस्त

Fri, 19 Dec 2025 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 06:08 PM IST
सार

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन
Fog slows down train speeds, NE and Sealdah-Ajmer Express cancelled
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : एआई।

विस्तार

घने कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। नॉर्थ ईस्ट और सियालदाह-अजमेर निरस्त रही। इससे भी यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टुंडला-कानपुर-प्रयागराज-डीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) सेक्शन में कोहरा सबसे घना है। कम दृश्यता की वजह से लोको पायलटों को सिग्नल देखने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

इस वजह से ट्रेनों की गति पर असर पड़ा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस सेक्शन में ट्रेनों की गति भी कम कर दी है। बृहस्पतिवार को तेजस राजधानी एक्सप्रेस रात 12 बजे की जगह छह घंटे की देरी से सुबह छह बजे जंक्शन पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह चार घंटे की देरी से 11 बजे जंक्शन पहुंची। हमसफर 4.30 घंटे, रीवा सुपरफास्ट 4.00 घंटे, चौरीचौरा 4.10 घंटे, भुवनेश्वर राजधानी 13 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6.10 घंटे तक विलंबित रही।

विज्ञापन

उधर विलंब से आने की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से शाम 7:50 बजे ही रवाना हो सकी। इसी तरह प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस भी दोपहर 3:20 की जगह रात 8:20 बजे रवाना हुई। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। ठंड में प्लेटफार्मों पर लंबा इंतजार करना यात्रियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमानों की आवाजाही होने से यात्रियों को राहत

प्रयागराज में सुबह से ही छाए घने कोहरे से यही प्रतीत हो रहा था कि बृहस्पतिवार को कुछ विमान निरस्त हो सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एयरपोर्ट पर सभी शेड्यूल सात विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि 12 बजे के बाद ही विमानों की आवाजाही शुरू हुई। इस दौरान इंडिगो की सभी पांच उड़ानों की आवाजाही हुई, हालांकि यह विमान 30 मिनट से दो घंटे तक लेट रहे। अकासा एयर की मुंबई उड़ान भी विलंबित रही। यहां 1017 यात्रियों का आगमन एवं 1030 की रवानगी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed