फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fog is not known, the cancellation of all trains increased till 31 March

कोहरे का अता पता नहीं, 31 मार्च तक बढ़ गया तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण

Sun, 10 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fog is not known, the cancellation of all trains increased till 31 March
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
कोहरे का अता पता नहीं है और रेलवे ने पिछले साल इसकी वजह से निरस्त की गई तमाम ट्रेनों का एक बार फिर से निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। झांसी-कोलकाता, हटिया-आनंद विहार, हावड़ा- आनंद विहार समेत तमाम ट्रेनों का निरस्तीकरण जो 15 फरवरी था उसे बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया है। निरस्तीकरण क्यों बढ़ाया गया इसकी वाजिब वजह भी अफसर नहीं बता पा रहे हैं। उनका यही कहना है कि निरस्तीकरण रेलवे बोर्ड ने बढ़ाया है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष संभावित कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने  12 जोड़ी ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त किया था। इसके अलावा 14 जोड़ी ट्रेनों के फेरे में कमी एवं तीन जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू थी। कुछ ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 18 फरवरी तक लागू थी। अब जब 15 फरवरी निकट है और कोहरे का कहीं कोई अता पता नहीं, ऐसे में रेलवे ने पूर्व में घोषित इन सभी ट्रेनों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली भी तमाम ट्रेनें हैं। इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस की बात करें तो उसका मथुरा से जयपुर तक निरस्तीकरण 31 मार्च तक रहेगा। बीच में इसका संचालन 17 से 20 फरवरी को इलाहाबाद से जयपुर तक होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर एवं नाम    निरस्तीकरण की अवधि
11106    झांसी-कोलकाता    29 मार्च तक
11105    कोलकाता-झांसी    31 मार्च तक
22441    कानपुर इंटरसिटी    31 मार्च तक
22442    कानपुर इंटरसिटी    31 मार्च तक
12873    हटिया-आनंद विहार    28 मार्च तक
12874    आनंद विहार-हटिया    29 मार्च तक
12323    हावड़ा-आनंद विहार    29 मार्च तक
12324    आनंद विहार-हावड़ा    31 मार्च तक
22405    भागलपुर-आनंद विहार    19, 21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च
22406    आनंद विहार-भागलपुर    20, 27 फरवरी, 06, 13, 20, 27 मार्च
12987    सियालदाह-अजमेर    20, 23, 27 फरवरी, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 मार्च
12988    अजमेर-सियालदाह    19, 22, 26 फरवरी, 01, 05, 08, 12, 15, 26, 29 मार्च
12397    गया-नई दिल्ली    18, 25 फरवरी, 04, 11, 18, 25 मार्च
12398    नई दिल्ली-गया    19, 26 फरवरी, 05, 12, 19, 26 मार्च
12561    जयनगर-नई दिल्ली    21, 28 फरवरी, 07, 14, 21, 28 मार्च
12562    नई दिल्ली-जयनगर    22 फरवरी, 01, 08, 15, 22, 29 मार्च
15483    अलीपुरद्वार-दिल्ली    16, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 फरवरी, 10, 12, 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30, 31 मार्च
15484    दिल्ली-अलीपुरद्वार    18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 फरवरी, 02, 04, 05,07, 09, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 मार्च, 01, 02 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed