फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flight from Allahabad starts in Indore, Nagpur

इलाहाबाद से इंदौर, नागपुर की उड़ान शुरू

Sun, 17 Jun 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Flight from Allahabad starts in Indore, Nagpur
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संगमनगरी से लखनऊ, पटना के बाद अब इंदौर और नागपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। शनिवार को दोनों ही शहरों के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट उड़ी। इसके साथ ही इलाहाबाद का दिल्ली समेत अब पांच शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो गया है। इंदौर और नागपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट चलेगी। पहल दिन कुल 264 यात्रियों ने सफर किया।  
विज्ञापन


नागपुर से इलाहाबाद, इलाहाबाद से इंदौर, इंदौर से इलाहाबाद और इलाहाबाद से नागपुर के लिए शनिवार को फ्लाइटों ने उड़ान भरी। लखनऊ और पटना के पहले सफर की तरह इंदौर और नागपुर जाने एवं आने वाली फ्लाइट का भी शनिवार को अपने निर्धारित समय से पहले ही आगमन और प्रस्थान रहा। इसे लेकर यात्री भी खासे उत्साहित रहे। नागपुर से जेट एयरवेज की फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 9.45 है, लेकिन तय समय के  पूर्व ही यात्री संबंधी सभी औपचारिकताएं हो जाने की वजह से फ्लाइट ने 9.35 बजे ही उड़ान भर ली और 11.20 बजे इलाहाबाद पहुंच गई, जबकि इसके इलाहाबाद आने का समय 11.50 बजे है। इसी तरह इलाहाबाद से इंदौर के लिए दिन में 12.30 बजे की बजाय फ्लाइट 12.20 बजे ही उड़ गई, जो दो घंटे बाद दिन में 2.20 बजे इंदौर पहुंच गई। इसके इंदौर पहुंचने का निर्धारित वक्त दिन में 2.40 बजे है। वहां से दिन में 3.10 बजे की बजाय 2.55 बजे इलाहाबाद के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी और शाम 4.43 बजे यहां पहुंची, जबकि यहां पहुंचने का फ्लाइट का निर्धारित वक्त 5.20 है। शाम को नागपुर जाने वाली फ्लाइट भी 5.45 की जगह 5.20 बजे ही उड़ गई, जो 7.10 बजे वहां पहुंच गई। जेट एयरवेज के डीजीएम कारपोरेट कम्यूनिकेशन गौरव साहनी ने बताया कि नागपुर और इंदौर की फ्लाइट के लिए इलाहाबाद से अच्छा रिस्पांस मिला।
विज्ञापन


नागपुर से इलाहाबाद पहुंची जेट एयरवेज की फ्लाइट में आए यात्रियों का बम्हरौली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। यहां बम्हरौली एयरपोर्ट पर डायरेक्टर एसआर मिश्र ने नए डायरेक्टर सुनील यादव के साथ हर एक यात्री को फूलमाला पहनाया। सिक्योरिटी ऑफिसर एसके सिंह ने भी यात्रियों की अगुवाई की। इस दौरान यात्रियों ने सेल्फी भी ली। साथ ही एयरपोर्ट में तैनात अफसरों द्वारा किए गए स्वागत को लेकर आभार भी जताया। फ्लाइट से उतरकर सबसे पहले लॉबी में पहुंचे नागपुर के प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के साथ यहां स्थानीय अफसरों के साथ जेट एयरवेज के अफसरों ने फोटो भी खिंचवाई। प्लेन लेकर आए क्रू मेंबर प्रतीक सिंह, शुभोजीत चटर्जी, यशवर्धन संत, अंकुर गर्ग, नरेंद्र नाथ, अभिषेक, सी दास एवं कनिका साधवन का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद आने एवं जाने वाले यात्रियों की संख्या
नागपुर से इलाहाबाद    66
इलाहाबाद से इंदौर    69
इंदौर से इलाहाबाद    69
इलाहाबाद से नागपुर    60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed