फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Flat not received, security money, people wandering, 6071 applied for 76 flats

प्रयागराज : फ्लैट मिला न जमानत राशि, भटक रहे लोग, 76 फ्लैट के लिए 6071 ने किया था आवेदन

Thu, 10 Aug 2023 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

पीएम आवास योजना के अंतर्गत बने फ्लैट के लिए आवेदन के समय 5160 रुपये लोगों से जमा कराए गए थे। इसमें 160 रुपये आवेदन फार्म के थे और पांच हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा कराए गए थे।

विज्ञापन
Flat not received, security money, people wandering, 6071 applied for 76 flats
लूकरगंज में स्थित पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लूकरगंज में अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर बने 76 फ्लैटों के लिए 6071 लोगों ने आवेदन किया था। 76 को छोड़ बाकी लोगों को आवेदन के समय पीडीए में जमा की गई जमानत राशि मिलने का इंतजार है। इसके लिए वे पीडीए का चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम आवास योजना के अंतर्गत बने फ्लैट के लिए आवेदन के समय 5160 रुपये लोगों से जमा कराए गए थे। इसमें 160 रुपये आवेदन फार्म के थे और पांच हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा कराए गए थे। पीडीए की तरफ से कहा गया था कि जिन लोगों को फ्लैट का आवंटन नहीं हो पाएगा, उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पीडीए की तरफ से बताया जा रहा है कि धनराशि वापस करने में कुछ तकनीकी दिक्कत है। वहीं, पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि कई लोगों का पैसा उनके खातों में पहुंच चुका है। जिनका नहीं पहुंचा है, उनके खाते में कोई समस्या है। पीडीए की तरफ से धनराशि मुक्त करा दी गई है। जिनका पैसा अभी तक नहीं आया है, वह अपने खातों की जांच कराएं और कोई दिक्कत होने पर पीडीए में आकर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed