फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five-year-old girl playing near her house raped, minor accused arrested by police

Prayagraj : घर के पास खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

विज्ञापन
Five-year-old girl playing near her house raped, minor accused arrested by police
किशोर ने पांच साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म। सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

मऊआइमा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने रहने वाली पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहला-फुसलाकर हाईस्कूल के छात्र ने दरिंदगी की। मऊआइमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 16 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया है। शनिवार की शाम मासूम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला छात्र उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर में ले गया।

किशोर के उक्त करतूत को घर में ले जाते वक्त गांव की एक महिला ने देख लिया। थोड़ी देर बाद मासूम घर से रोते बिलखते हुए बाहर निकली। खेत में काम कर रही गांव की एक महिला उसे उसकी मां के पास लेकर पहुंची। इस बीच मासूम पेट में दर्द की बात बताकर जोर-जोर से रोने लगी। मां को शंका होने पर वह उसे घर लेकर आई और देखा कि गुदा के रास्ते में जख्म बना हुआ है। पूछने पर उसने बताया कि गांव के अनूप ने उसके साथ हैवानियत की है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां को इसकी जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को यह बात बताई। इसके बाद किशोरी को पास स्थित एक अस्पताल ले गए, यहां से परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता के बाबा ने रविवार को मऊआइमा थाने में अनुप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। वहीं, मऊआइमा थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल करवाया गया है, मामले की जांच की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed