फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five suspended including XEN Yamunapar for negligence, sealing certificate was issued without meter

गिरि गाज : लापरवाही पर एक्सईएन यमुनापार समेत पांच निलंबित, बिना मीटर लगाए जारी किया था सीलिंग प्रमाण पत्र

Thu, 08 Feb 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

बिना मीटर लगाए सीलिंग प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एमडी के निर्देश पर एक्सईएन समेत पांच कर्मचारियों पर बिजली विभाग की गाज गिरी है। पांचों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Five suspended including XEN Yamunapar for negligence, sealing certificate was issued without meter
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सईएन यमुनापार समेत पांच कर्मचारियों को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने यह कार्रवाई की है। प्रबंध निदेशक ने अधिशासी अभियंता यमुनापार ऋषिपाल सिंह, उपखंड अधिकारी रीवा रोड अनुज सिंह, अवर अभियंता गौहनिया पंकज कुमार, अवर अभियंता परीक्षण ज्ञान प्रकाश और तकनीशियन अनिल कुमार को आदेश जारी कर निलंबित किया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक यमुनापार के कौंधियारा के काटी जारी में रितेश कोटिया ने निवेश मित्र पोर्टल पर 30 केवीए का इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए आवेदन किया था। इन कर्मचारियों ने कनेक्शन देने में देरी की और बिना मीटर लगाए ही इस मामले में मीटर सीलिंग का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। मामले की शिकायत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच कराई।
विज्ञापन

 

जांच में मालूम हुआ कि इस मामले में भौतिक सत्यापन में भी गड़बड़ी बरती गई है। बिना मीटर लगाए ही सीलिंग प्रमाण पत्र जारी करने में तकनीशियन से लेकर अधिशासी अभियंता तक के स्तर की लापरवाही मिली। रिपोर्ट मिलने पर प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने ऊर्जा निगम के चेयरमैन आशीष गोयल को रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद चेयरमैन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निलंबन की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

प्रबंध निदेशक ने चेयरमैन के आदेश पर कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता समेत पांचों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। आदेश के मुताबिक सभी निलंबित कर्मचारी निलंबन के दौरान डिस्काम मुख्यालय वाराणसी से संबद्ध रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed