फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five People Of Same Family Murder With Sharp Weapon Nawabganj Of Prayagraj Uttar Pradesh

परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी: महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला पति

Sat, 16 Apr 2022 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 AM IST
सार

प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के खागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है। जबकि शख्स फंदे से लटका मिला है। 

विज्ञापन
Five People Of Same Family Murder With Sharp Weapon Nawabganj Of Prayagraj Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला और तीन बच्चों की बेरहमी से धारदार हथियार से  गला काटा गया है, जबकि पति का शव फंदे पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के खागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है। जबकि शख्स फंदे से लटका मिला है। 
विज्ञापन


मृतकों में राहुल तिवारी, उसकी पत्नी प्रीति तिवारी और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। बच्चों का नाम माही (12) पीहू (7) और पोहू (5) हैं। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से ही एक चौपड़ बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह होने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। 

किराये के मकान में रहता था परिवार

बताया जा रहा कि राहुल तिवारी नवंबर 2021 से किराये के मकान में रहकर पशु खरीदकर बेचने का काम करता था। देर रात राहुल तिवारी का परिवार खाना खाकर सो गया। मृतक का परिवार जिस कमरे में रह रहा था, उसका चैनल खुला हुआ था। 

राहुल की बहनों ने लगाया हत्या का आरोप
सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तो पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गया। राहुल आंगन के पाटन में लटका हुआ था। जबकि पत्नी और बच्चे के लहूलुहान शव कमरे में बिस्तर पर पड़े थे। मृतक की बहन ज्योति और नीतू ने हत्या का आरोप लगाया है। 

एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। एक आशंका यह भी है कि पहले राहुल की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया और फिर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed