फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   five crore sale in khadi exhibition

खादी प्रदर्शनी में हुई पांच करोड़ की विक्री

Fri, 21 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
five crore sale in khadi exhibition
माघ मेला में लगी खादी प्रदर्शनी का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान बताया गया कि मेला अवधि में आयोजित इस प्रदर्शनी से पांच करोड़ से ज्यादा की आय हुई। प्रदर्शनी के समापन पर मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर माटी कला से संबंधित 31 कारीगरों को विद्युत चालित कुम्हारी चाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई जी जोन केपी सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी के समापन पर कहा कि खादी फैशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी को नई पहचान दी। यहां आईजी को बताया गया कि प्रदर्शनी में 260 स्टॉल विभिन्न प्रदेशों के लगाए गए थे।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के दौरान प्रयागराज के त्रिभुवन नाथ पटेल को जैविक खाद निर्माण के लिए प्रथम पुरस्कार, प्रतापगढ़ के चंद्रभान गुप्ता को फाइबर कूलर निर्माण के लिए द्वितीय पुरस्कार एवं कौशांबी की गीता देवी को नमकीन निर्माण के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलीय ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र अनुवां प्रयागराज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले 25 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदस्य खादी बोर्ड दिलीप सोनकर, राम लोचन साहू, दिनेश तिवारी, राम अवतार यादव, राकेश मोहन गुप्ता, लाल जी घुरिया, गिरजा शंकर पांडेय, रामकरण दुबे, सुनील कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed