{"_id":"5ea1ec248ebc3e9088555dee","slug":"five-companies-of-other-states-did-not-pay-salary-labor-department-sent-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्य की पांच कंपनियों ने नहीं दिया वेतन, श्रम विभाग ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्य की पांच कंपनियों ने नहीं दिया वेतन, श्रम विभाग ने भेजा नोटिस
Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
salary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी संस्थानों में कार्यरत कई कर्मचारी अब भी वेतन के लिए भटक रहे हैं। उन्हें मार्च का वेतन ही नहीं मिला है। उन्हाेंने श्रम विभाग में इसकी शिकायत की है लेकिन इनमें से ज्यादातर कंपनियों का मुख्यालय दूसरे शहर या राज्य में है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन सीधे तौर पर कार्रवाई भी नहीं कर पा रहा। ऐसी कंपनियों को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
दवा बनाने वाली दो कंपनियों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की है। इसी तरह से ऑनलाइन बुकिंग पर घर-घर भोजन या अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने भी वेतन नहीं मिलने की शिकायत है। इन तीनों कंपनियों का मुख्यालय मुंबई में है। इनके अलावा दो अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने भी वेतन नहीं मिलने की शिकायत की है। इनका मुख्यालय भी दूसरे जिलों में है।
ऐसे में इन कंपनियों के अफसरों से सीधे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उपायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि सभी कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। जवाब नहीं आया तो वहां के श्रम आयुक्त से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों ने वेतन कटौती की भी शिकायत की है। ऐसी कंपनियों को भी नोटिस भेजा गया है।