फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five accused in the murder of vegetable seller, two accused arrested

सब्जी विक्रेता की हत्या में पांच नामजद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five accused in the murder of vegetable seller, two accused arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शिवकुटी के मेहंदौरी में रहने वाले सब्जी विक्रेता राहुल पासी (25) की हत्या के मामले में पांच लोगों पर नामजद  रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि शराब पीने के दौरान वारदात हुई। हालांकि गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्यारों की गिरफ्तार न होने से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर तेलियरगंज में जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खत्म कराया। 

विज्ञापन

Five accused in the murder of vegetable seller, two accused arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मेहंदौरी के काशीराम कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता राहुल की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव पड़ोसी के घर के बाहर पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक, देर रात मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमेें आरिफ, तौफीक उर्फ भौकाली, विकास उर्फ दादा, ननका व एक अन्य शामिल है।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि राहुल रोज चारों आरोपियों संग बैठकर खाता-पीता था। रविवार रात भी सभी साथ में बैठे थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद राहुल को गोली मार दी गई। पुलिस ने ननका को रात में ही हिरासत में ले लिया था। सोमवार को विकास उर्फ दादा भी पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान यही बात सामने आई कि पीने-खाने के दौरान ही गोली चली। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि गोली किसने चलाई। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Five accused in the murder of vegetable seller, two accused arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पहले मकान को लेकर हुआ था विवाद 

पुलिस ने बताया कि जांच में मृतक का मुख्य आरोपी आरिफ से पुराने विवाद की बात सामने आई है। पता चला है कि मृतक के माता-पिता के निधन के वक्त आरिफ ने उसकी काफी मदद की थी। हालांकि वह उसके रुपये लौटा नहीं पाया। जिसके बाद आरिफ उसके मकान में रहने लगा था। इस बात को लेकर एक बार उनमें विवाद भी हुआ था। 

घरवालों ने लगाया जाम

उधर पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर परिजनों ने शव रोड पर रखकर तेलियरगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि सभी हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बाद में पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed