फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   first time Vande Bharat will run as a special train, will operate between Patna and Delhi via Prayagraj

रेलवे: पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी वंदे भारत, प्रयागराज के रास्ते पटना से दिल्ली के बीच होगा संचालन

Tue, 31 Oct 2023 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 11:10 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे स्थायी भी किया जा सकता है। नई दिल्ली से पटना के बीच यह सफर तकरीबन 11.35 घंटे में पूरा होगा।

विज्ञापन
first time Vande Bharat will run as a special train, will operate between Patna and Delhi via Prayagraj
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इस बार दिवाली एवं छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा। यह नई दिल्ली से प्रयागराज होकर पटना के लिए चलेगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे स्थायी भी किया जा सकता है। नई दिल्ली से पटना के बीच यह सफर तकरीबन 11.35 घंटे में पूरा होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

नई दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11, 14 और 16 नवंबर की सुबह 7.25 बजे होगा। जो 12.02-12.05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2.08-2.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3.50-4.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 5.15-5.17 बजे बक्सर जंक्शन, 6.08-6.10 बजे आरा एवं शाम सात बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह पटना से 02251 का संचालन 12, 15 एवं 17 नवंबर को होगा। सुबह पटना से 7.30 बजे इसकी रवानगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12.10 बजे पहुंचेगी प्रयागराज

आरा 8.28-8.30 बजे, बक्सर 9.28-9.30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय सुबह 10.28-10.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन 12.10 बजे आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 2.18-2.20 बजे कानपुर एवं शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से पटना पहुंचने में स्पेशल वंदे भारत 4.50 घंटे का समय लेगी। इसी तरह प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच 6.45 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed