फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   first phase of metro bamrouli to kanihaar

मेट्रो रेल के पहले चरण में बनेगा बम्हरौली से कनिहार कॉरीडोर

Sat, 07 Dec 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
first phase of metro bamrouli to kanihaar
प्रयागराज। संगम नगरी में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। मेट्रो रेल के पहले चरण में बम्हरौली से कनिहार (झूंसी) तक प्रस्तावित कॉरीडोर पर काम होगा। इस 23.75 किलोमीटर इस रूट पर कुल 22 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। खास यह है कि मेट्रो रूट पर एयरपोर्ट, एनसीआर मुख्यालय, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की कनेक्टिविटी होगी। पीडीए में शनिवार को मेट्रो रेल कॉरीडोर का अध्ययन करने वाली राइट्स कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ मेट्रो ट्रेन के कॉप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) का प्रजेंटेशन करेंगे।
विज्ञापन

इंदिरा भवन में शुक्रवार को पीडीए सभागार में प्राधिकरण के अफसरों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, रेलवे और रोडवेज के तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक कर मेट्रो रेल संचालन पर विचार विमर्श किया। योजना के पहले चरण में बम्हरौली से कनिहार कॉरीडोर के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूर्व में प्रस्तावित रूट प्लान में बदलाव, स्टेशनों की संख्या में बढ़ोत्तरी, मुख्य स्थानों तक कनेक्टिविटी समेत अन्य विषयों पर विशेषज्ञों ने अपनी राय व्यक्त की। कॉरीडोर में हर एक किलोमीटर में एक मेट्रो स्टेशन बनाने पर सहमति बनी। बैठक में इस रूट पर 22 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें यात्रियों को कहीं से भी सीधे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट पहुंचाने की सुविधा देने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

राइट्स के विशेषज्ञों ने पीडीए समेत अन्य विभागों के अफसरों को मेट्रो रूट और बदलावों के प्रस्तावों से अवगत कराया। राइट्स शनिवार को पीडीए सभागार में शाम 5.30 बजे अर्बन मॉस ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (यूएमटीसी) सीएमपी का प्रेजेटेंशन करेगी। इस मौके पर कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू समेत संबंधित विभाग के प्रभारी और अन्य विभागों के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक और प्रजेंटेशन के बाद राइट्स संशोधित प्रस्ताव के आधार पर डीपीआर तैयार करेगा। इसे पीडीए स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरीडोर में 3.755 किमी.
मेट्रो लाइन होगी अंडरग्राउंड
मेट्रो रेल योजना के पहले चरण में प्रस्तावित बम्हरौली से कनिहार कॉरीडोर 23.275 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें 3.755 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन अंडरग्राउंड होगी, जबकि 19.520 किलोमीटर मेट्रो लाइन एलीवेटेड होगी। इस रूट पर मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिसे दस से बढ़ाकर 22 किया जाना है। पीडीए अफसरों की कोशिश है कि जनसुविधा के लिहाज से हर एक किलोमीटर पर मेट्रो स्टेशन बनाया जाए।
परेड मैदान पर मेट्रो टर्मिनल
सेना की एनओसी पर चर्चा
पीडीए, रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ राइट्स के विशेषज्ञों ने मेट्रो रेल के टर्मिनल निर्माण पर
विचार किया। प्रस्तावित योजना के तहत परेड मैदान में मेट्रो के लिए टर्मिनल प्रस्तावित है। यहां दोनों कॉरीडोर को मिलाने का प्रस्ताव है। परेड मैदान सेना के स्वामित्व में है इसलिए बैठक में सेना से एनओसी लेने पर भी चर्चा की गई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने राइट्स
विशेषज्ञों को दिखाया रूट
मेट्रो रेल रेल के पहले कॉरीडोर में एयरपोर्ट भी शामिल है। पीडीए में हुई बैठक के बाद एयरपोर्ट डॉयरेक्टर सुनील यादव ने राइट्स कंपनी के विशेषज्ञों को मेट्रो रेल के प्रस्तावित एयरपोर्ट को वाया ट्रिपलआईटी दिखाया। विशेषज्ञों ने एनसीआर मुख्यालय, जंक्शन रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस बस अड्डा भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed