{"_id":"5c251d9abdec2256d743cdf9","slug":"first-indian-semi-high-speed-train-t-18-speed-trial-cancel-on-thursday-may-be-possible-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से गुरुवार को नहीं हो सका टी-18 का स्पीड ट्रायल, आज होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से गुरुवार को नहीं हो सका टी-18 का स्पीड ट्रायल, आज होने की संभावना
Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
T 18
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का बृहस्पतिवार को होने वाला स्पीड ट्रायल कागजी खानापूर्ती में फंस गया। इस ट्रेन का स्पीड ट्रायल देश के सबसे व्यस्त रेलमार्ग दिल्ली-प्रयागराज पर होना था लेकिन, रेलवे बोर्ड द्वारा इसे अप्रूवल न दिए जाने से ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर ही खड़ी रह गई। बताया जा रहा है कि इसका स्पीड ट्रायल अब शुक्रवार को किया जा सकता है लेकिन, यह तभी संभव होगा जब बोर्ड इसे अप्रूव करे।
विज्ञापन
दरअसल, टी-18 ट्रेन के अब तक तीन ट्रायल हो चुके हैं। इसका पिछला ट्रायल उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में 20 दिसंबर को हुआ था। तब टी-18 ट्रेन यहां अधिकतम 181 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी थी। इसके बाद इसका अगला ट्रायल बृहस्पतिवार 27 दिसंबर को दिल्ली-प्रयागराज के बीच सुनिश्चित किया गया। इस ट्रायल के पूर्व एनसीआर प्रशासन को स्पीड सर्टिफिकेट एवं आरडीएसओ को क्लीयरेंस देना था। जो किसी तरह से बोर्ड को भेजा गया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड में भी तमाम विभागाध्यक्षों को कागजी कार्रवाई करनी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को यह काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली के शकूरबस्ती से टी-18 ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन भी लाई गई। ताकि नई दिल्ली से दोपहर बाद इसे प्रयागराज तक चलाया जाए। इस दौरान इसका स्पीड ट्रायल लिया जाता। एनसीआर इलाहाबाद मंडल से गार्ड और ड्राइवर भी दिल्ली भेजे गए थे लेकिन, रेलवे बोर्ड से एप्रूवल न मिलने की वजह से टी-18 बृहस्पतिवार को नहीं चल सकी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से ट्रेन आज दिल्ली से नहीं चल सकी। हालांकि उन्होंने शुक्रवार को इसके ट्रायल की संभावना जताई है। हालांकि ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार को तभी पूरा होगा जब रेलवे बोर्ड से उसे अप्रूवल मिल जाए।
विज्ञापन