{"_id":"5c9fc12cbdec226dae669ec4","slug":"firing-on-car-near-prayag-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग स्टेशन के पास कार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग स्टेशन के पास कार पर फायरिंग
Sun, 31 Mar 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज में प्रयाग स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने शनिवार सुबह फायरिंग कर सनसनी फैला दी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि प्रयाग स्टेशन के पास रहने वाले एक शख्स के घर के सामने सफेद रंग की पुरानी कार खड़ी थी। अचानक अज्ञात युवक ने कार पर फायर झोंका और भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि कर्नलगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी ने कार में पत्थर मार दिया था। फायरिंग की सूचना गलत थी। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
नहीं हुई शिनाख्त
प्रयागराज। कीडगंज में परेड मैदान के पास पेड़ पर फंदे पर लाश मिलने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी। मृतक कौन था, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 35 वर्षीय युवक पहनावे से मजदूर लग रहा था। शनिवार को भी पुलिस ने आसपास के लोगेां से पूछताछ की लेकिन उसके बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्र्व प्रबंधक के खिलाफ स्कूलकर्मियों ने दी तहरीर
प्रयागराज। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं व प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया। शनिवार को कॉलेज के चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पूर्व प्रबंधक व उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। स्कूल की शिक्षणेत्त्कर कर्मचारी चंदा का आरोप है कि श्निवार को स्कूल आते समय पूर्व प्रबंधक व उसके साथ आए लोगों ने रास्ते में रोककर उसे धमकी दी। प्रधानाचार्य के पक्ष में गवाही न देने पर झूठे मामले में फंसाने की बात कही। तहरीर में कहा गया है कि इस घटना से अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी भयभीत हैं। इसलिए उचित कार्रवाई की जाए। तहरीर में अन्य कर्मचारियों के भी हस्ताक्षर हैं।