{"_id":"635ff8b9cce1b725276d21b0","slug":"firecrackers-burst-on-yash-dayal-s-selection-in-team-india-there-was-an-influx-of-those-who-congratulated-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : यश दयाल के टीम इंडिया में चयन पर फूटे पटाखे, घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : यश दयाल के टीम इंडिया में चयन पर फूटे पटाखे, घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता
Mon, 31 Oct 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:04 PM IST
सार
घर पर बधाई देने वालों को मिठाईयां बांटते हुए चंद्रपाल यादव की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। मां राधा दयाल और बहन सूची दयाल ने भी खुशी मनाते हुए यश को फोन कर बधाई दी। यश ने दिल्ली एयरपोर्ट से बैंग्लोर के लिए रवाना होने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
Prayagraj News : क्रिकेटर यश दयाल के घर पर जुटी बधाई देने वालों भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संगमनगरी से निकलकर पहले आईपीएल में और अब भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने पर यश दयाल को बधाई देने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में यश दयाल के चयन की खबर सुनते ही शहर में पटाखे फूटने लगे और यश दयाल के चकिया के कर्बला स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि उन्हें यह सूचना खुद यश दयाल से मिली, इसके बाद घर पर बधाई देने वालों और मोहल्लों में पटाखे बजने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
घर पर बधाई देने वालों को मिठाईयां बांटते हुए चंद्रपाल यादव की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। मां राधा दयाल और बहन सूची दयाल ने भी खुशी मनाते हुए यश को फोन कर बधाई दी। यश ने दिल्ली एयरपोर्ट से बैंग्लोर के लिए रवाना होने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन
Trending Videos
मध्यम गति के गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल प्रतियोगिता में चैंपियन टीम गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए कुल नौ मैचों में 9.25 की इकोनामी के साथ गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट झटके थे और प्रतियोगिता में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। इससे पहले यश दयाल ने रणजी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए 142 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक कर आईपीएल फ्रेंचाइजियों को प्रभावित किया था।
वहीं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने यश दयाल के भारतीय टीम में चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया। एसोसिएशन के डायरेक्टर ताहिर हसन, आरपी भटनागर, यासिफ हसन, एसडी कौटिल्य, डॉ. सुरेश द्विवेदी, संयुक्त संयोजक अखिलेश त्रिपाठी ने यश को बधाई देते हुए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। सोमेश्वर पांडेय ने कहा कि मो. कैफ, ज्योति यादव व ज्ञानेंद्र पांडेय के बाद यश दयाल प्रयागराज के चौथे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने हैं। उनके जश्न पर फुटे पटाखों ने प्रयागराज को दिवाली के बाद फिर से दिवाली मनाने का मौका दे दिया है।