उदहिन में दस करोड़ से बनेगा फायर स्टेशन
परियोजना प्रबंधक ने बुधवार को किया भूमि पूजन
पइंसा। सिराथू तहसील के घाटमपुर (उदहिन) में दस करोड़ की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन का बुधवार से शुभारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन प्रयागराज के परियोजना प्रबंधक इंजीनियर अवधेश राय ने भूमि पूजन करद प्रोजेक्ट की शुरूआत की। सहायक परियोजना प्रबंधक इंजीनियर आरके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भूमि अधिग्रहीत कर उन्हें सौंपी थी। इसे लेकर अब फायर स्टेशन बनाने का काम शुरू करा दिया गया। यह फायर स्टेशन दस करोड़ की लागत से बनेगा। इससे इलाके में अगलगी की घटनाओं पर नकेल लगेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान इंद्र नारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह, ज्ञान सिंह ,अजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विवेक सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।