{"_id":"5f7b7bc89244ab6c6b76a243","slug":"fire-in-the-warehouse-of-netram-sweets-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतराम स्वीट्स के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतराम स्वीट्स के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Tue, 06 Oct 2020 11:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा में मम्फोर्डगंज स्थित नेतराम स्वीट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कटरा स्थित नेतराम स्वीट्स के मालिक मयंक अग्रवाल मम्फोर्डगंज में त्रिपाठी चौराहे के पासा रहते हैं। आगे की ओर उनका परिवार रहता है जबकि पीछे के हिस्से में उनका कारखाना है, जहां मिठाइयां बनती हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर गोदाम है जिसमेें डिब्बे, कटोरी, थाली व अन्य सामान रखे थे। सोमवार शाम 7.30 बजे के करीब अचानक गोदाम में आग लग गई। परिवारवालों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई। सूचना मिली तो पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई।
बाद में दो और गाडिय़ां बुलानी पड़ीं। फायरमैन धर्मेद्र मिश्रा के नेतृत्व में जुटे कर्मचारी तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि इस दौरान वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया कि उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। उधर, अग्रिनशमन विभाग अफसरों का कहना है कि जिस हिस्से में आग लगी। वहां मिठाइयां बनने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में कारखाना किसकी अनुमति से चल रहा है।