{"_id":"61bf7bcb71df81657e6a1952","slug":"fire-in-the-house-daughter-s-wedding-items-also-burnt-allahabad-news-ald323056912","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान भी जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान भी जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान भी जला
करेली के सैदपुर की घटना, परिवार में कोहराम
प्रयागराज। करेली केसैदपुर निवासी टेंट कारोबारी महेश कुमार के घर में रविवार सुबह आग लग गई। इसमें गृहस्थी के साथ ही बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी जल गया। दो महीने बाद ही बेटी के हाथ पीले होने थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा।
पुलिस ने बताया कि महेश की बेटी की शादी छह फरवरी को है। वह टेंट का काम करते हैं। छत के ऊपर ही उन्होंने एक लाख से अधिक कीमत का टेंट का सामान रखा था। उधर बेटी की शादी की तैयारी से संबंधित सामान भी वहीं पर रखा गया था। भुक्तभोगी ने बताया कि रविवार सुबह छत पर ही पड़े सरपत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटो ने टेंट व शादी के सामान को चपेट में ले लिया। जानकारी पर घरवाले आग बुझाने में जुट गए। आसपास के लोग भी आ गए लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
उधर शिवकुटी के मेला रोड पर स्थित गंगा दर्शन मार्केट में स्थित एक दुकान में आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।