{"_id":"62e16079d1e411670b2332c9","slug":"fire-in-supreme-court-judge-vikram-nath-house-electric-panel-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj : सुप्रीम कोर्ट जज आवास में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जलकर राख, मौके पर पहुंचे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj : सुप्रीम कोर्ट जज आवास में लगी आग, इलेक्ट्रिक पैनल जलकर राख, मौके पर पहुंचे एसएसपी
Wed, 27 Jul 2022 09:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:27 PM IST
सार
Prayagraj News : Justice विक्रमनाथ का निजी आवास क्लाइव रोड पर आईजी आवास के ठीक सामने स्थित है। उनकी पत्नी Allahabad University की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव व अन्य परिजन तेलियरगंज स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि जस्टिस के क्लाइव रोड स्थित आवास में आग लगी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलेक्ट्रिक पैनल। सांकेतिक चित्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विक्रमनाथ के सिविल लाइंस स्थित निजी आवास में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में मंगलवार रात आग लग गई। खबर पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जिस वक्त घटना हुई, आवास में गार्ड व कुछ कर्मचारी ही थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जस्टिस विक्रमनाथ का निजी आवास क्लाइव रोड पर आईजी आवास के ठीक सामने स्थित है। उनकी पत्नी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव व अन्य परिजन तेलियरगंज स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि जस्टिस के क्लाइव रोड स्थित आवास में आग लगी है।
विज्ञापन
इस पर फायर ब्रिगेड के साथ ही सिविल लाइंस व कैंट थाने की पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व अन्य अफसर भी आ गए। फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी थी। इस पर तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग पर भी काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक इलेक्ट्रिक पैनल जल चुका था। इस मामले में पुलिस व फायर ब्रिगेड अफसर कुछ बोलने से इंकार करते रहे। सूचना मिलने पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव भी रात को आवास पहुंची और अफसरों से जानकारी ली।