Prayagraj News : इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में लगी भीषण आग, लाखों के एलईडी, फ्रिज, एसी समेत अन्य सामान खाक
राहुल अल्लापुर किदवई नगर में सब्जी मंडी के पास मां भगवती इलेक्ट्रिकल्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार रात भी वह दुकान बंद कर चले गए। बुधवार भोर में दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्लापुर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। भोर में हुई घटना की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
राहुल अल्लापुर किदवई नगर में सब्जी मंडी के पास मां भगवती इलेक्ट्रिकल्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार रात भी वह दुकान बंद कर चले गए। बुधवार भोर में दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस व फायरब्रिगेड भी आ गई। शटर खोलने पर दुकान के भीतर से आग की लपटें उठतीं दिखाई दीं। आग से शोरूम में रखे एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए।
दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख
एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पांडेय के मुताबिक, दुकान मालिक ने पांच से छह लाख के नुकसान का अनुमान जताया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
एसो. प्रोफेसर के घर लगी आग
सीएमपी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना पांडेय के दरभंगा कॉलोनी स्थित घर में आग लग गई। इससे उनके शैक्षिक दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोज की तरह वह सुबह कॉलेज चली गई थीं। दोपहर में दो बजे के करीब लंच के लिए घर आईं तो द्वितीय तल धुएं से भरा था। भीतर जाने पर पता चला कि कमरे में आग लगी हुई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आलमारी में रखे शैक्षिक दस्तावेज के अलावा एसी, बेड, कपड़े व फर्नीचर जलकर राख हो चुका था।