फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire broke out in the house, goods worth lakhs burnt

प्रयागराज : मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला, काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 11:43 PM IST
सार

जयप्रकाश पूजा सामग्री के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने ऊपर के तल पर गोदाम बना रखा है और इसी में सामान स्टोर किया है। रविवार शाम 4.30 बजे के करीब गोदाम से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the house, goods worth lakhs burnt
जयपुर में फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : Social Media

विस्तार

खुल्दाबाद के भुसौली टोला में जयप्रकाश जायसवाल के घर रविवार शाम आग लग गई। मकान के पहले तल पर बने गोदाम में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायरब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा सकी। जयप्रकाश पूजा सामग्री के थोक व्यापारी हैं। उन्होंने ऊपर के तल पर गोदाम बना रखा है और इसी में सामान स्टोर किया है। रविवार शाम 4.30 बजे के करीब गोदाम से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। 

विज्ञापन



इसके परिजन भाग कर पहुंचे तो देखा कि पूरा गोदाम आग से घिरा हुआ था।  सूचना पर पुलिस और फिर फायरब्रिगेड पहुंच गई। सीढ़ियों से भीतर जाना संभव नहीं था, ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने फोल्डेबल सीढ़ी लगाकर गोदाम में पानी की बौछार फेंकनी शुरू की। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। संभवत: शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। 
विज्ञापन



दीपावली के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी
अग्निशमन विभाग की ओर से दीपावली के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। सीएफओ ने बताया कि अग्नि दुर्घटना होने पर कंट्रोल रूम नंबर 9454457975 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा संबंधित फायर स्टेशनों के नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed