फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fire breaks out in grocery store, goods burnt

Prayagraj News: किराने की दुकान में लगी आग, सामान जला

Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in grocery store, goods burnt
थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में अराजकतत्वों ने रविवार की रात में एक किराना की दुकान में शटर के नीचे से आग लगा दी। दुकान से धुआं और आग की लपट निकलते देख आसपास के लोग मौके पर जुटे और किसी तरह से आग को बुझाया लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन अराजकतत्वों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

गजहड़ी गांव निवासी अवधेश कुमार यादव की गौहानी गांव में नहर की पुलिया के पास किराने की दुकान है। रविवार रात करीब आठ बजे अवधेश अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में दुकान से धुआं और आग की लपटे निकलते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग को काबू में किया। सूचना पाकर अवधेश यादव भी दुकान पर पहुंचे और देखा सारा सामान जल गया था।
विज्ञापन

अवधेश ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस पहुंची और थाने पर तहरीर देने को कहा। सोमवार को अवधेश यादव ने बहरिया पुलिस को तहरीर देखकर आरोप लगाया कि दुकान में अराजकतत्वों ने शटर के नीचे से आग लगा दिया। जिससे करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed