फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered on three people in 500000 rupees fraud

धोखाधड़ी कर हड़प लिए किसान बीमा योजना के पांच लाख रुपए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
FIR registered on three people in 500000 rupees fraud
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज में मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना के ₹500000 हड़पने के मामले में तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक अधिवक्ता भी शामिल है। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
कर्नलगंज के कटरा स्थित माधव कुंज में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का मंडल कार्यालय स्थित है। यहां तैनात वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक संतोष कुमार की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि हंडिया के बरात निवासी राम बहादुर की मौत के बाद किए गए दावे के आधार पर नवंबर 2019 में पांच लाख रुपए का भुगतान किया गया। कुछ महीनों बाद मृतक की पत्नी संजू देवी की ओर से जानकारी दी गई कि उनके खाते में रुपए नहीं पहुंचे हैं। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि साजिश करते हुए कुछ लोगों ने जाली दस्तावेजों के सहारे उपरोक्त राशि किसी दूसरे के खाते में हस्तांतरित करा ली। दावे के दौरान जो बचत खाता मृतक की पत्नी का बताया गया था वह किसी लालती देवी का है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में दावे के संबंध में तथाकथित अधिवक्ता विनोद चौरसिया ने हंडिया तहसील कार्यालय में दस्तावेज उपलब्ध कराए थे और वही इस मामले की पैरवी कर रहे थे। आरोप है कि विनोद चौरसिया, लालती देवी, राजन चौरसिया व अन्य व्यक्तियों द्वारा मिलकर फर्जी तरीके से सरकारी धन हड़पा गया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed