फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against those who made the video viral by molesting the girl

Prayagraj : युवती से छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने वालों पर एफआईआर

Thu, 22 Sep 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 08:55 PM IST
सार

युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवती से छेड़खानी करते दो युवक नजर आ रहे थे। एक युवक वीडियो बना रहा था। 

विज्ञापन
FIR against those who made the video viral by molesting the girl
Prayagraj News : छेड़खानी की घटना का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवती से सरेआम छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ मऊआइमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तीनों आरोपी सिपई सिपाह गांव के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी मुंबई भाग निकला। उसके दोनों साथी भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन



 युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवती से छेड़खानी करते दो युवक नजर आ रहे थे। एक युवक वीडियो बना रहा था।  वीडियो में युवती बार-बार दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती है और हाथ जोड़कर रोते हुए सामने खड़े युवक से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती है।
विज्ञापन



युवती का मंगेतर एक आरोपी का पैर पकड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा था। बुधवार को किसी ने यह वीडियो प्रयागराज पुलिस ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर शिकायत की। शिकायत करने वाले ने इस घटना को मऊआइमा के सिपई सिपाह की बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया कि वीडियो की जांच की गई। तीनों आरोपी सिपई सिपाह गांव के निकले। जिकारिया, माशूक और वसीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तीनों अपने अपने घरों से फरार हैं। जिकारिया के बारे में पता चला है कि वह मुंबई भाग निकला है। माशूक और वसीक भी घर से भागे हुए हैं। उनके मोबाइल बंद हैं। घर वालों से उनके बारे में पूछताछ की गई है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 


पीड़ित ने नहीं दी तहरीर 
छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद भी पीड़ित ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। न ही पीड़ित की ओर से कोई थाने गया है। इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed