Prayagraj : पीईटी में सॉल्वर बिठाने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर, एडमिट कार्ड में की थी मिक्सिंग
पीईटी में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग के 21 लोगों को शनिवार को पकड़ा गया था। रविवार को भी एसटीएफ मुस्तैद रही। एसटीएफ की प्रयागराज और लखनऊ यूनिट की टीम को पता चला कि अल्लापुर स्थित दिव्याभा इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी राहुल की जगह सॉल्वर बैठा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीईटी परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर बिठाने वाले अभ्यर्थी राहुल के खिलाफ भी रविवार को जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसटीएफ ने रविवार को अल्लापुर स्थित परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठने वाले सॉल्वर और पैसे लेने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है।
पीईटी में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग के 21 लोगों को शनिवार को पकड़ा गया था। रविवार को भी एसटीएफ मुस्तैद रही। एसटीएफ की प्रयागराज और लखनऊ यूनिट की टीम को पता चला कि अल्लापुर स्थित दिव्याभा इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी राहुल की जगह सॉल्वर बैठा है। एसटीएफ ने छापा मारकर सॉल्वर समन कुमार निवासी पटना, बिहार और पैसे लेने वाले एजेंट सुरेश यादव निवासी, चौकिया गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनसे पूछताछ में पता चला कि गाजीपुर के राहुल कुमार से सुरेश ने संपर्क कर सॉल्वर के बारे में बताया था। 50 हजार एडवांस में बात तय हुई थी। इसमें से 20 हजार रुपये समन कुमार को मिले और 30 हजार रुपये सुरेश ने लिए थे। एडमिट कार्ड में फोटो मिक्सिंग कर समन कुमार को राहुल की जगह परीक्षा में बिठा दिया गया लेकिन एसटीएफ ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।
पूरी जानकारी लेने के बाद जार्जटाउन थाने में समन और सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा अभ्यर्थी राहुल कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी राहुल की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा। समन कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सुरेश और समन अब तक कई परीक्षाओं में सेंध लगाकर लाखों रुपये कमा चुके हैं।
कई परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर लाखों कमा चुका है जीतेंद्र
एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने जौनपुर के जनार्दन इंटर कॉलेज से जिस सॉल्वर जीतेंद्र को पकड़ा है, वह कई परीक्षाओं में सॉल्वर बनकर लाखों रुपये कमा चुका है। उसने अपना एक गिरोह भी बनाया है, जिसमें उसने तमाम सॉल्वर रखे हैं। डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु सिंह ने बताया कि पकड़ा गया प्रतापगढ़ निवासी जीतेंद्र परीक्षा केंद्र में अनिल कुमार पटेल की जगह स्वयं परीक्षा दे रहा था। अनिल के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी गई है। जीतेंद्र ने बांदा में भी एक परीक्षा केंद्र अपने एक सहयोगी को बतौर सॉल्वर भेजा था लेकिन वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा था। जीतेंद्र और अनिल के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।