अनुपस्थित शिक्षकों को सेवा समाप्ति की अंतिम चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपने विद्यालयों में लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। इन शिक्षकों को बीएसए संजय कुमार कुशवाहा की ओर से उनके पते पर पत्र भेजकर कारण बताओ नोटिस भेजा था, परंतु किसी शिक्षक-शिक्षिका ने कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। अनुपस्थित शिक्षकों में कुछ 2013, 2014 और 2015 से अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों को 20 जून को तीन बजे उनके कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। 20 जून को उपस्थित नहीं होने पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही कर दी जाएगी।
अनुपस्थित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर बहरिया की सहायक अध्यापिका दीप्ति भगत, प्राथमिक विद्यालय खिटिरिया कौंधियारा के सहायक अध्यापक शिवचंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय कंजासा जसरा की सहायक अध्यापिका कविता राय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंदर कौड़िहार की सहायक अध्यापिका रेखा त्रिपाठी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय इसौटा मेजा की सहायक अध्यापिका प्रगीता भारतीय, प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर हंडिया की सहायक अध्यापिका सुधा सिंह, प्राथमिक विद्यालय मेंहदौरी नगर के सहायक अध्यापक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय झलमल कोरांव के सहायक अध्यापक मुख्तार अहमद खां, प्राथमिक विद्यालय भौसरा जागीर मांडा की सहायक अध्यापिका श्वेता शर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हा मेजा की सहायक अध्यापिका रीता मालवीय शामिल हैं।