{"_id":"5d0537a58ebc3e5fc1358e7a","slug":"final-decision-may-be-taken-on-au-students-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र परिषद पर 24 को लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र परिषद पर 24 को लग सकती है मुहर
Sat, 15 Jun 2019 11:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविव्रि) में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने को लेकर 24 जून को कोई निर्णय हो सकता है। 24 को एकेडमिक कौंसिल की बैठक होने जा रही है। इस माह इविवि की चार महत्वपूर्ण बैठकें होने जा रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक 24 और कार्य परिषद की बैठक 29 जून को होने जा रही है। माना जा रहा है कि एकेडमिक कौंसिल की बैठक में छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने पर निर्णय हो सकता है और इसके बाद 29 को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगा सकती है। इसके अलावा 21 जून को इविवि की अनुशासन समिति की बैठक भी है। बैठक में इस सत्र के दौरान हुई कार्रवाई की रिपोर्ट अनुशासन समिति के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें कई मामले शामिल हैं। पीसीबी हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या के मामले में अन्य छात्रों पर हुई कार्रवाई, हॉस्टल वॉशआउट के विरोध में आंदोलन के मद्देनजर कुछ छात्र-छात्राओं के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी इस बैठक में रखी जाएगी। इसके अलावा 26 जून को दिल्ली में वित्त समिति की बैठक भी होने जा रही है। इस बैठक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसमें वित्तीय संबंधी मामलों में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन