फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Files of five properties of Atiq worth Rs 40 crore opened again, mafia had earned from criminal income

UP News : अतीक की 40 करोड़ की पांच संपत्तियों की फाइलें फिर खुलीं, माफिया ने आपराधिक से आय से किया था अर्जित

Thu, 25 Jul 2024 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 01:08 PM IST
सार

प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद की पांच और संपत्तियों की फाइल फिर से खोलने जा रही है। यह संपत्तियां अतीक अहमद की पुश्तैनी नहीं हैं। आपराधिक कृत्यों से अर्जित आय से माफिया ने इन संपत्तियों को खड़ा किया था। इसे पहले गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया गया था, लेकिन बाद में जांच के बाद अधिकारियों ने इसे अवमुक्त कर दिया था। अब पुलिस इन फाइलों को फिर खोलने जा रही है। 

विज्ञापन
Files of five properties of Atiq worth Rs 40 crore opened again, mafia had earned from criminal income
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की 40 करोड़ की पांच संपत्तियों की फाइलें फिर से खुल गई हैं। गैंगस्टर में कुर्क की गईं इन संपत्तियों को 2016 में तत्कालीन अफसरों की ओर से अवमुक्त कर दिया गया था। खास बात यह कि उक्त संपत्तियां पुश्तैनी न होकर माफिया ने खुद बनाई थीं। संपत्तियां बनाए जाने के समय माफिया के आय के स्रोत के आधार पर इनकी रिपोर्ट फिर से बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिन संपत्तियों की फाइलें खुली हैं उनमें से चार प्रयागराज व एक लखनऊ में स्थित है। 2008 से 2012 तक इन संपत्तियों को अलग-अलग आदेशों के तहत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया था। यानी पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय से बनाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद माफिया की ओर से कुर्की की कार्रवाई को चुनौती देते हुए जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील की गई। 2016 में इन सभी संपत्तियों को रिलीज कर दिया गया। खास बात यह कि उपरोक्त सभी संपत्तियों में से एक भी अतीक की पुश्तैनी संपत्ति नहीं थी। उसने 2008 के बाद इन संपत्तियों को अपने नाम कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस आधार पर किया गया था अवमुक्त,  होगी जांच

यह वह वक्त था जब राजू पाल हत्याकांड के बाद माफिया ने हर तरफ अपना खौफ कायम कर लिया था और लगातार आपराधिक वारदातें अंजाम दे रहा था। सवाल यह है कि पुश्तैनी संपत्ति न होने के बावजूद उसने कौन से ऐसे साक्ष्य दिए, जिनके आधार पर संपत्तियां रिलीज कर दी गईं। फिलहाल पुलिस ने अब इन संपत्तियों के संबंध में दोबारा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि जिस समय यह संपत्तियां बनाई गईं, उस वक्त माफिया की आय का स्रोत क्या था। इसके लिए उसका आयकर रिटर्न व अन्य विवरण भी देखा जा रहा है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एक बार फिर से इन संपत्तियों को कुर्क किए जाने की रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

संपत्तियों में चार जमीनें व एक मकान

1- ग्राम रहीमाबाद ऐनुद्दीनपुर करेली स्थित भूमि
2- नसीरपुर सिलना थाना धूमनगंज स्थित भूमि
3- दोंदीपुर, सदर तहसील स्थित भूमि
4- ग्राम रसूलाबाद चायल कौशाम्बी स्थित भूमि
5- गोमती नगर विशालखंड स्थित मकान

24 साल तक आयकर रिटर्न निल

सबसे खास बात यह है कि अतीक लगातार संपत्तियां बनाता गया। अपने नाम पर उसने मकान व जमीनें खरीदीं लेकिन उसका आयकर रिटर्न लगातार 24 सालों तक निल रहा। यानी इन 24 सालों में उसने कभी भी आयकर रिटर्न नहीं भरा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब उसने अपनी आय का स्रोत ही नहीं बताया तो किन साक्ष्यों के आधार पर गैंगस्टर में कुर्क संपत्तियों को रिलीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed