फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fighting fiercely between students and shopkeepers in Katra, tension in the entire area

Prayagraj : छात्र व दुकानदारों में भिड़ंत के बाद जमकर बवाल, दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट, दुकानों में तोड़फोड़

Sun, 11 Sep 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

कटरा में दुकानदारों और छात्रों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। पहले दुकानदारों ने छात्रों को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन
Fighting fiercely between students and shopkeepers in Katra, tension in the entire area
prayagraj : कटरा में दुकान मे तोड़फोड़ के बाद दुकानदार को पीटा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा में लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर छात्रों व दुकानदारों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। घंटे भर हंगमा चलता रहा। मौके से एक दुकानदार व तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी रही। घटना सुबह 11 बजे के करीब हुई। हॉस्टल के कुछ छात्र लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे। बगल में ही चौराहे के पास ही रहने वाला सिंटू उर्फ प्रदीप बाबा स्टॉल के नाम से कचौड़ी की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन



चाय पीते हुए छात्र उसकी दुकान के सामने आ गए और इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि आसपास के भी दुकानदार जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकानदारों की संख्या ज्यादा थी, ऐसे में तीनों छात्रों की पिटाई कर दी गई जिसमें उन्हें चोटें भी आईं। इसी दौरान घटना की जानकारी हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को हो गई। इस पर बड़ी संख्या में हॉस्टलर मौके पर पहुंच गए और दुकानदारों को पीटना शुरू कर दिया। कचौड़ी की दुकान पर सामान पलट दिया। 
विज्ञापन



बगल में स्थित इरशाद की दुकान में रखे सैकड़ों अंडे भी फोड़ दिए और ट्रे सड़क  पर फेंक दिए। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर भागने लगे। लेकिन इस दौरान एक छात्र पकड़ लिया गया जिसे दुकानदारों ने जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कचौड़ी दुकानदार व तीन छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हॉस्टल के छात्रों ने घेरा थाना
उधर साथियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और कर्नलगंज थाना घेर लिया। जानकारी पर सीओ कर्नलगंज राजेश कुमार यादव व एसडीएम भी आ गए और छात्रों को समझाया। देर शाम तक छात्र थाने पर डटे रहे। छात्रों ने बताया कि मारपीट में छात्र अमर दुबे व विजय प्रजापति को चोटें आई हैं। 

दोनों पक्षों ने लूट का भी लगाया आरोप
मौके पर पीटे जाने वाले तीनों छात्र हॉस्टल के हैं। इनमें से दो ताराचंद छात्रावास के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदा सिंटू ने अपने भाई दिलीप व कर्मचारी चीकू व अन्य अज्ञात लोगों संग मिलकर उन्हें डंडे से पीटा। साथ ही दो मोबाइल भी छीन लिए। उधर दुकानदारों ने भी मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने के साथ ही नकदी लूटने का आरोप लगाया है। 

दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
प्रकरण में देर शाम दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि दुकानदार इरशाद व प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 40-50 अज्ञात को आरोपी बनाया गया। उधर ताराचंद छात्रावास के अंत:वासी हिमांशु यादव की तहरीर पर अज्ञात दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed