{"_id":"6167247cf78e3232914f44a2","slug":"fighting-aerial-firing-between-two-sides-in-the-fight-for-supremacy-allahabad-news-ald318123154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
firing
वर्चस्व की वर्चस्व की लड़ाई को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर वहां से भाग निकले।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से लोग भाग निकले। इधर फतेहशाहपुर निवासी अमृतलाल सरोज ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ ने बताया कि दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।