{"_id":"6197b9aa19abd54d843c602b","slug":"fight-over-transaction-in-restaurant-after-having-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट में लेनदेन को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : खाना खाने के बाद रेस्टोरेंट में लेनदेन को लेकर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे
Fri, 19 Nov 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज में रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात जमकर विवाद हुआ। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों और खाना खाने आए तीन युवकों में मारपीट हो गई। सरेआम मारपीट से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना जंक्शन से शाहगंज थाने की ओर जाने वाली रोड के किनारे स्थित रेस्टोरेंट में हुई। यहां खाना खाने के लिए हंडिया के तीन युवक जुटे थे। खाना खाने के बाद उनकी लेनदेन को लेकर मैनेजर से कहासुनी हो गई। उन्होंने देख लेने की धमकी दी तो कर्मचारी जुट गए, जिसके बाद बात बढ़ गई। देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
सरेआम मारपीट से खाना खाने आए अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों के भारी पड़ने पर तीनों युवक बाहर की ओर भागे तो उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो पहले पीआरवी और फिर शाहगंज पुलिस पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। शाहगंज के प्रभारी एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवक नशे में थे और उन्होंने ही विवाद शुरू किया था।
विज्ञापन
उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। वैसे जंक्शन के पास मारपीट का यह पहला मामला नहीं। अभी कुछ दिन पहले ही धूमनगंज के एक युवक का आधी रात सिर फोड़ दिया गया था। चौकी से कुछ दूर पर ही एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने पान खरीदने आए युवक पर जानलेवा हमला किया था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शाम होते ही यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एडीजी जोन ने चौकी इंचार्ज को किया था निलंबित
शाहगंज में जंक्शन केपास अराजक तत्वों के जमावड़े की शिकायत नई नहीं है। कुछ महीनों पहले एडीजी प्रयागराज जोन प्रेमप्रकाश यहां औचक निरीक्षण को पहुंचे थे और इस दौरान शराब की दुकानों के बाहर भारी जमावड़ा देख वह नाराज हो गए थे। जिसके बद तत्कालीन चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।