फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight between junior doctors and attendants in SRN Hospital

प्रयागराज : एसआरएन में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच मारपीट, पहुंची कई थानों की पुलिस

Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

मिर्जापुर से इलाज कराने एसआरएन आईं पुष्पा को दीपावली के पहले गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पित्त की थैली में पथरी है। इसके बाद महिला को सर्जरी विभाग में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Fight between junior doctors and attendants in SRN Hospital
prayagraj news : SRN Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे जूनियर डॉक्टरों और एक मरीज के तीमारदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। अस्पताल के सर्जरी विभाग में मारपीट की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मरीज और तीमारदारों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन



मिर्जापुर से इलाज कराने एसआरएन आईं पुष्पा को दीपावली के पहले गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पित्त की थैली में पथरी है। इसके बाद महिला को सर्जरी विभाग में भेज दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे दीपावली बाद बुलाया। बृहस्पतिवार को सर्जरी होनी थी, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। तीमारदारों का आरोप था कि दूसरा नम्बर होने के बाद भी सर्जरी नहीं की गई। 

विज्ञापन

इस बाद तीमारदार मरीज को रेफर करने की मांग करने लगे। मरीज की फाइल लेकर उसका बेटा जाने लगा तो नर्स ने रोक लिया। आरोप है कि उसने नर्स का हाथ मरोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी। उधर, मारपीट की जानकारी होने पर करीब 12 जूनियर डॉक्टर मौके पर पहुंच गए और तीमारदारों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक तीमारदार का सिर भी फट गया। 


सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीमारदार उनसे मदद की गुहार लगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने किसी प्रकार मरीज और तीमारदारों को सुरक्षित अस्पताल से निकालकर एंबुलेंस से रवाना कर दिया।


वीडियो बनाने वालों के तोड़ दिए मोबाइल
एसआरएन के सर्जरी विभाग में तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने कई लोगों का मोबाइल छीन लिया और उसे तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed