फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fierce fire at the police station gate, many small vehicles including four trucks burnt to ashes, sweat left t

प्रयागराज : थाने के गेट पर लगी भीषण आग, चार ट्रक समेत कई छोटे वाहन जले, आग बुझाने में छूटे पसीने

Fri, 02 Jun 2023 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

औद्योगिक थाना के बाहर शुक्रवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। थाने के बाहर खड़े किए गए वाहन आग की चपेट में आने से जलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Fierce fire at the police station gate, many small vehicles including four trucks burnt to ashes, sweat left t
थाने के बाहर आग लगने से जलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी इलाके में औद्योगिक क्षेत्र थाने के बाहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। शुक्रवार को दोपहर में लगी आग को जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते थाने के बाहर रखे गए वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से चार ट्रक सहित कई कार और मोटर साइकिल जलकर राख हो गए। फायरब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन





विज्ञापन





औद्योगिक थाना के बाहर शुक्रवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। थाने के बाहर खड़े किए गए वाहन आग की चपेट में आने से जलने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए कई और गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fierce fire at the police station gate, many small vehicles including four trucks burnt to ashes, sweat left t
थाने के बाहर आग लगने के बाद जलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

छह दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। घटना के चलते थाने के बाहर घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा। आग की चपेट में आए यह वही वाहन हैं जिन्हें पुलिस चेकिंग के दौरान कागजात न मिलने या सड़क हादसे के बाद कब्जे में लेकर थाने के बाहर खड़ा कर देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed