फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fierce bombing outside restaurant in Georgetown, two vehicles damaged, stir

Prayagraj : जार्जटाउन में रेस्टोरेंट के बाहर भीषण बमबाजी, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप

Fri, 24 Feb 2023 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:39 AM IST
सार

रेस्टोरेंट मालिक के भांजे से कुछ लड़कों का हुआ था विवाद, उन्हीं लड़कों ने किया हमला प्रयागराज। जार्जटाउन थाने के पास अलडोराडो रेस्टोरेंट के बाहर बृहस्पतिवार की रात जमकर बमबाजी की गई।

विज्ञापन
Fierce bombing outside restaurant in Georgetown, two vehicles damaged, stir
Prayagraj News : जार्जटाउन में बमबाजी के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेस्टोरेंट मालिक के भांजे से कुछ लड़कों का हुआ था विवाद, उन्हीं लड़कों ने किया हमला प्रयागराज। जार्जटाउन थाने के पास अलडोराडो रेस्टोरेंट के बाहर बृहस्पतिवार की रात जमकर बमबाजी की गई। तीन गाड़ियों से आए लड़कों ने रेस्टोरेंट गेट पर एक के बाद कई बम मारे जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्टोरेंट मालिक के भांजे से कुछ लड़कों का विवाद हुआ था। उन्होंने ही हमला किया।

विज्ञापन


जार्जटाउन क्षेत्र में संदीप पांडेय ने अलडोराडो नाम से रेस्टोरेंट खोला है। रात में करीब साढ़े नौ बजे पल्सर बाइक, स्कूटी तथा एक अन्य गाड़ी से लड़के पहुंचे और गेट पर बमबाजी शुरू कर दी। एक के बाद एक कई बम मारे तो वहां अफरातफरी मच गई। जो लोग अंदर थे, वे डर के मारे छिपने लगे। बमबाजी से वहां गाढ़ा धुआं फैल गया। बमबाजी करने वाले युवक गाली गलौज भी कर रहे थे।

विज्ञापन

Fierce bombing outside restaurant in Georgetown, two vehicles damaged, stir
Prayagraj News : जार्जटाउन में बमबाजी के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

रेस्टोरेंट के बाद दो कार खड़ीं थीं। बमबाजी में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हमलावर लड़के जब वहां से भाग निकले तब लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकले। जो लोग रेस्टोरेंट के अंदर थे, वे काफी डर गए थे। कई लड़के लड़कियां और परिवार वाले भी घटना के समय अंदर मौजूद थे।

Fierce bombing outside restaurant in Georgetown, two vehicles damaged, stir
Prayagraj News : जार्जटाउन में बमबाजी के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

संदीप पांडेय की सूचना पर एसीपी कर्नलगंज राजेश यादव और जार्जटाउन थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। संदीप पांडेय ने बताया कि उनके भांजे के साथ सिविल लाइंस में कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। उन्हीं लोगों ने हमला किया है।

विज्ञापन

Fierce bombing outside restaurant in Georgetown, two vehicles damaged, stir
Prayagraj News : जार्जटाउन में बमबाजी के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
एसीपी ने बताया कि कुछ लड़कों के नाम पता चले हैं। यह भी जानकारी मिली है मारपीट करने वाले लड़कों का गिरोह है। जो न सिर्फ मारपीट करते हैं बल्कि इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो भी अपलोड करते हैं। इसी गिरोह पर शक है। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed