फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fears of an attack on the church , police on alert

चर्च पर हमले का अंदेशा, पुलिस अलर्ट पर

Sat, 18 Apr 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fears of an attack on the church , police on alert
इलाहाबाद। आगरा में चर्च पर हमले की घटना के बाद इलाहाबाद में भी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। आशंका है कि इलाहाबाद में भी उपद्रवी तत्व चर्च या अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। आईजी जोन बृज भूषण ने चर्च समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का कड़ा प्रबंध करने का निर्देश दिया है। आईजी के आदेश के बाद एसपी सिटी राजेश यादव ने पत्थर गिरजाघर समेत कई प्रमुख चर्चों का निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा चर्च की सुरक्षा में लगे लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


जिले में दो दर्जन से अधिक चर्च के साथ ही तीन दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान हैं। आईजी ने आगरा की घटना की खबर मिलते ही सुरक्षा बढ़ाने का आदेश बृहस्पतिवार रात ही जारी कर दिया था लेकिन शुक्रवार को सुबह तक पुलिस ढीली नजर आई। न तो चर्चों पर सुरक्षा लगाई गई, न ही अन्य धार्मिक स्थलों की सुध ली गई। जब सुबह एसपी सिटी ने सुरक्षा के बारे में हर थाने से पूछताछ शुरू की तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


दिन में सिविल लाइंस, म्योराबाद, राजापुर, बलुआघाट और नैनी समेत सभी चर्चों की सुरक्षा का इंतजाम देखा गया। एसपी सिटी ने चर्चों के प्रबंधन से अपने स्तर पर भी सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा है। उनको संबंधित चौकी प्रभारियों के नंबर दिए गए हैं। चौकी प्रभारियों को रात में चर्च की जांच करने और सुरक्षा गार्डों के संपर्क में रहने को कहा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य धार्मिक स्थलों के साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है। हर थानेदार को निर्देश दिया गया है कि रात में हर धार्मिक स्थल और अल्पसंख्यक संस्थान पर पुलिस जरूर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed