{"_id":"60f9a74b8134d06c4833b51b","slug":"fearless-miscreants-shot-prd-jawan-on-interrupting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने टोकने पर पीआरडी जवान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने टोकने पर पीआरडी जवान को मारी गोली
Thu, 22 Jul 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:44 PM IST
सार
- हालत गंभीर देख डाक्टरों ने किया प्रयागराज रेफर, बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देकर शहर की ओर भागे
- मौके पर पहुंचे एसपी, आरोपियों की तलाश में लगाई गईं चार टीमें
विज्ञापन
pratapgarh news : प्रतापगढ़ में पीआरडी जवान को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में दिनदहाड़े अपाची सवार दो बदमाशों ने टोकने पर पीआरडी के जवान को गोली मार दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल जवान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के संडारी निवासी पवन तिवारी (40) पीआरडी का जवान है। उसकी कंधई थाने के छींटपुर स्थित एसबीआई बैंक में ड्यूटी लगी है। बृहस्पतिवार को उसे शिवसत में सई नदी पुल के पास पीकेट ड्यूटी पर लगाया गया था। वह आने-जाने वालों की निगरानी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को शहर की ओर अपाची बाइक से जा रहे दो युवक शिवमंदिर के करीब बने चबूतरे से पहले रुक गए। यह देख पीआरडी जवान पवन ने उन्हें आगे जाने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों युवक उससे उलझ गए। उनके आगे बढ़ने पर पवन चबूतरे की ओर जाने लगा। तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उस पर फायर झोंक दिया। एक गोली उसके बाएं कंधे में जा धंसी।
विज्ञापन
pratapgarh news : गोली लगने के बाद घायल पीआरडी का जवान।
- फोटो : pratapgarh news
दूसरी गोली बगल से निकल गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ राहगीर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलने के बाद कंधई थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ जवान को मेडिकल कालेज ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उसे प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे। चश्मदीद लोगों से पूछताछ करने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कीं। एसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गोली लगने के बाद पीठ के बल लेटा रहा पवन
बदमाशों की गोली से घायल पवन दर्द से तड़प रहा था। खून रोकने के लिए वह पीठ के बल लेटा रहा। दर्द सहन करते हुए वह लोगों से पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात कहता रहा। उसका प्रयास था कि कंधे में घुसी बुलेट से बने घाव से अधिक खून बाहर न निकले।
क्रासिंग पर जाम में फंसे तो पैदल लेकर भागे
गोली लगने से घायल पीआरडी जवान पवन को लेकर कंधई पुलिस जीप से मेडिकल कॉलेज जा रही थी। जेल रोड पर क्रासिंग खुलने के कारण जाम लग गया था। यह देख पुलिसकर्मी उसे उठाकर पैदल ही चल पड़े। इसके बाद नगर कोतवाल व मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी उसे ईरिक्शा पर लादकर मेडिकल कॉलेज ले गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली, संदिग्धों को पुलिस ने किया चिह्नित
शिवसत में पीआरडी के जवान को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस की टीमें हर बिंदुओं पर छानबीन करती रही। छींटपुर, कादीपुर, पूर्वी सहोदरपुर समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की तलाश की जाती रही। कुछ संदिग्धों को फुटेज के आधार पर चिह्नित किया गया है।
राइफल को लेकर हलाकान हुए अफसर
नगर कोतवाली के संडारी निवासी पीआरडी के जवान पवन तिवारी की ड्यूटी कभी दिलीपपुर तो कभी छीटपुर बैंक में लगाई जाती थी। सुरक्षा के लिए उसे राइफल भी मिलती थी। बृहस्पतिवार को भी वह राइफल लेकर बैंक ड्यूटी के लिए निकला, मगर बाद में कंधई थानाध्यक्ष के आदेश पर उसकी राइफल बैंक में जमा कराकर उसे शिवसत में पीकेट ड्यूटी पर भेज दिया गया। उसके साथ दो सिपाही भी थे, मगर रसोइया में एक युवक के फांसी लगाने के कारण सिपाही वहां चले गए थे। जिसके चलते मौके पर पवन तिवारी डंडा लेकर ड्यूटी कर रहा था।
खाकी पर हमला कर बदमाशों ने दी चुनौती
जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को खाकी पर हमलाकर बेखौफ बदमाशों ने चुनौती दे डाली। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पीआरडी के जवान पवन तिवारी को गोली मार दी। इसके पहले भी जिले में सीओ से लेकर होमगार्ड के जवान तक की हत्या हो चुकी है। पुलिस पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में बृहस्पतिवार की शाम पीकेट ड्यूटी पर मौजूद पीआरडी के जवान पवन तिवारी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी। खाकी पर हमला करने वाले बदमाशों को कोई पुलिस का कोई खौफ नहीं था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने साफ कहा था कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।
हालांकि उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही मानधाता, जेठवारा व रानीगंज में लगातार गोली मारने की घटनाएं हुईं। हद तो बृहस्पतिवार को हो गई जब पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने खाकी को ही निशाना बना दिया। इसके पहले भी कुंडा सीओ जिया उल हक, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सिपाही राजकुमार सिंह, होमगार्ड महादेव की हत्या हो चुकी है। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले के साथ ही मारपीट की घटनाएं भी अक्सर होती रही हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का दावा है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।