फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and son killed in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद का दो वकील करा रहे थे निपटारा

Sun, 16 Aug 2020 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Aug 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Father and son killed in Pratapgarh
अस्पताल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दिनदहाड़े पंचायत के दौरान पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज इलाके के शेखूपुर गांव में एक पक्ष के दयाशंकर मिश्रा व दूसरे पक्ष के चंद्रमणि मिश्रा के बीच जमीन विवाद चल रहा था। जिसमें आज दो अधिवक्ता की मध्यस्थता में दोनों पक्षों का गांव में ही निस्तारण कराया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के दयाशंकर मिश्रा और उनके पुत्र आनंद मिश्रा व दूसरे पक्ष के चंद्रमणि मिश्रा घायल हो गए। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान दयाशंकर मिश्रा और आनंद मिश्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के चंद्रमणि मिश्रा की हालत गंभीर बनी है, उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने राजेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। राजेश दूसरे पक्ष के चंद्रमणि मिश्रा का पुत्र है। 


प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम शेखूपुर के हलका प्रभारी राजेश राय व इस हलके के मुख्य आरक्षी बुद्धन प्रसाद व आरक्षी रामा यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed