फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fatehpur Additional District Judge POCSO Mohammad Ahmed says that there was a murderous attack on me.

यूपी: एडीजे अपने बयान पर कायम, बोले-हुआ था कातिलाना हमला, इनोवा ने कार सवार जज की गाड़ी में मारी थी टक्कर

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
सार

फतेहपुर के अपर जिला जज (पॉक्सो) मोहम्मद अहमद का कहना है कि उनपर कातिलाना हमला हुआ था। इस मामले में एडीजे ने कोखराज कोतवाली में जानलेवा हमला किए जाने की तहरीर दी है लेकिन पुलिस इत्तफाकिया हादसा मानकर जांच कर रही है 

विज्ञापन
Fatehpur Additional District Judge POCSO Mohammad Ahmed says that there was a murderous attack on me.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के अपर जिला जज (पॉक्सो) मोहम्मद अहमद अपने बयान पर कायम हैं। 30 जुलाई को कौशाम्बी जिले की कोखराज कोतवाली के चाकवन चौराहे पर उनकी कार में इनोवा की टक्कर लगने की घटना को वह खुद पर कातिलाना हमला बता रहे हैं, जबकि पुलिस घटना को महज एक इत्तफाकिया हादसा मान रही है।
विज्ञापन


एडीजे 30 जुलाई की रात अपनी कार से प्रयागराज से फतेहपुर लौट रहे थे। कार में उनके चालक के अलावा गनर पंकज सिंह व चालक था। चाकवन के पास एक इनोवा ने कार में कार में टक्कर मार दी। इस मामले में एडीजे ने कोखराज कोतवाली में जानलेवा हमला किए जाने की तहरीर दी। 
विज्ञापन


बताया कि वर्ष 2020 में वह बरेली जिले में तैनात थे। एक व्यक्ति की उन्होंने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने रात को कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के दौरान पता चला कि हमला नहीं बल्कि एक महज हादसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राधेश्याम ने बताया कि घटना को इत्तफाकिया में परिवर्तित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना कर रहे एसआई ने कोखराज जाकर एडीजे का बयान लिया, जिस पर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घटना हादसा नहीं थी। सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कराया गया था। इसे लेकर पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम लखनऊ व बरेली जांच के लिए रवाना हुई है। हालांकि पुलिस विभाग के अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed