{"_id":"02a3b85b2b1be4c0cfc177d26287492f","slug":"fateha-are-going-to-read-the-young-man-attacked-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातेहा पढ़ने जा रहे युवक पर हमला, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातेहा पढ़ने जा रहे युवक पर हमला, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज(ब्यूरो)। सरायइनायत इलाके के तेंदुई गांव में शनिवार को ईद के मौके पर नमाज के बाद पुरखों की कब्र पर फातेहा पढ़ने जा रहे युवक की दूसरे समुदाय के लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस पर दोनों तरफ के लोग जुटने लगे तो ईद पर सांप्रदायिक टकराव की आशंका के चलते छह थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम और सीओ ने वहां जाकर स्थिति संभाली। फौरन मुकदमा लिखकर आरोपी व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई।
तेंदुई गांव में रहने वाला चोखे खां शनिवार सुबह ईद की नमाज के बाद पुरखों की कब्र पर फातेहा पढ़ने जा रहा था। वह कब्रिस्तान जाने के लिए मूलचंद्र के घर के बगल के खड़ंजा पर पहुंचा तो वहां झाड़-झंखाड़ उगी थी। यह देख चोखे ने कुछ अपशब्द कहा तो मूलचंद्र और उसके बेटों ने विरोध कर दिया। कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। चोखे के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हल्ला मचा तो दोनों तरफ के लोग जुटने लगे। घायल चोखे को थाने ले जाया गया।
खबर मिलते ही दो समुदायों में टकराव की आशंका के चलते सरायइनायत, झूंसी, फूलपुर, थरवई, बहरिया समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ फूलपुर, दारागंज सीओ और एसडीएम फूलपुर राजकुमार द्विवेदी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। फिर पुलिस ने मौके से मूलचंद्र वर्मा, उसके बेटों हर्ष, हरिओम, उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घायल चोखे की तहरीर पर सरायइनायत थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
चोरी गई गाय के अवशेष मिलने पर मचा हंगामा
0रात में घूरपुर से हुई चोरी, नैनी में मिला खून और अवशेष
नैनी/घूरपुर(ब्यूरो)। यमुनापार के घूरपुर इलाके में चंपतपुर गांव से शुक्रवार रात घर के सामने से चोरी गई गाय के सुबह नैनी क्षेत्र में अवशेष मिलने पर हंगामा मच गया। वहां भीड़ जमा होने पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पता चलते ही कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने मौके से अवशेष के नमूने जांच की खातिर उठाए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चंपतपुर गांव निवासी नेब्बूलाल ने अपनी गाय दीपक उर्फ बंगाली को दे रखी थी। दीपक ने रात में गाय अपने घर के दरवाजे के पास बांधी थी। भोर में तीन बजे तक गाय वहीं देखी गई थी। सुबह पांच बजे परिवार के लोग बाहर आए तो गाय नदारद थी। परिवार और गांव वाले खोजबीन में जुटे तो वहां करीब पौने किलोमीटर दूर नैनी के भंडरा गांव में बबूल के पेड़ के नीचे खून और जानवर के अवशेष दिखे। यह देख हल्ला मचा तो वहां भीड़ लग गई। दीपक समेत गांव वालों ने कहा कि गाय चुराकर वहां काटा गया था। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी तो करछना एसडीएम और सीओ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने वहां से खून और अवशेष का नमूना जांच के लिए लेने के बाद सफाई करा दी। घूरपुर थानाध्यक्ष बिहागड़ सिंह यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।