फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fasting continues on second day for construction of hospital in High Court

प्रयागराज : हाईकोर्ट में अस्पताल के निर्माण के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन, वकीलों ने भरी हुंकार

Thu, 17 Aug 2023 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 05:24 PM IST
सार

दूसरे दिन सुभाष चन्द्र यादव जी के नेतृत्व में बैरिस्टर सिंह, सुनील कुमार, महेश प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, विवेक सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, रणविजय सिंह, अभिषेक यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, आईके वर्मन, सुनील कुमार यादव आदि अधिवक्तागण क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
Fasting continues on second day for construction of hospital in High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अस्पताल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अस्पताल के निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि अस्पताल का निर्माण बेहद जरूरी है। अधिवक्ता लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती है अधिवक्ता अपना अनशन जारी रखेंगे। कहा कि यहां पर रोजाना हजारों अधिवक्ता और वादकारी आते हैं। यहां पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी कि तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो मरीज को अस्पताल ले जाने में काफी समय लगेगा। क्योंकि यहां पर इतनी भीड़ और गाड़ियों से जाम लगा रहता है कि बाहर निकलने में ही पसीने छूट जाएंगे। ऐसे में यहां पर अस्पताल होने से मरीज को तुरंत उपचार मिल जाएगा। 

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक अस्पताल संघर्ष समिति द्वारा संयोजक बैरिस्टर सिंह अधिवक्ता के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से आधुनिक अस्पताल के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा कोई उचित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जिससे बुधवार से बैरिस्टर सिंह अधिवक्ता के नेतृत्व मे क्रमिक अनशन का प्रारम्भ किया गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जौहर सिंह कश्यप वरिष्ठ अधिवक्ता के द्वारा अनशनकारियों को माला पहनाकर क्रमिक अनशन की शुरूआत की गई।

विज्ञापन

 

दूसरे दिन सुभाष चन्द्र यादव जी के नेतृत्व में बैरिस्टर सिंह, सुनील कुमार, महेश प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, विवेक सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, रणविजय सिंह, अभिषेक यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, आईके वर्मन, सुनील कुमार यादव आदि अधिवक्तागण क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान हुई सभा को  अरविंद कुमार पांडेय, प्रशांत सिंह "रिंकू", महेश प्रसाद, अशोक मौर्य, सुनील कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, आशीष कुमार मिश्रा आदि ने संबोधित किया। शुक्रवार को तीसरे दिन फिर क्रमिक अनशन चालू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed