{"_id":"5dc0749a8ebc3e93cf6596b6","slug":"fashion-world-is-changing-very-fast-allahabad-news-ald259285369","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बदल रही फैशन की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बदल रही फैशन की दुनिया
विज्ञापन
Fashion world is changing very fast
- फोटो : CITY DESK
इविवि में लगी प्रदर्शनी के उद्घाटन पर बोले सुधांशु तिवारी
अनुपयोगी सामग्रियों से तैयार आभूषणों ने सभी का ध्यान खींचा
प्रयागराज। फैशन की दुनिया तेजी से बदल रही है। इस क्षेत्र में नए प्रयोग किए जाने की काफी जरूरत है। ऐसे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की छात्राएं जिस प्रोफेशनल तरीके से अपनी कृतियां तैयार कर रही हैं, वह उनके बेहतर भविष्य का संकेत है। यह बात ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज सुधांशु तिवारी ने इविवि में आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही।
प्रदर्शनी छह नवंबर तक विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज परिसर स्थित सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में लगी रहेगी। प्रदर्शनी में लोक कलाओं से सजी संवरी ड्रेसेज हैं तो तरह-तरह के सजावटी सामान एवं स्टेशनरी प्रोडक्ट भी हैं। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी सामग्रियों से आभूषण डिजाइन किए हैं तो ऐसी डिजाइन वस्तुएं भी तैयार की हैं जो नए समय में उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ‘फोकलोर’ शीर्षक से लगी इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से चित्रकला की कार्यशाला के दौरान बनाए गए वस्त्रों, अभूषणों एवं अन्य कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
इस मौके पर इविवि के दृश्यकला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय जेटली ने कहा कि लोक कलाओं से जुड़ी कृतियां न केवल आकर्षित करती हैं, बल्कि कलाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज की निदेशक प्रो. नीलम यादव ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिकता का विकास करना है। सेंटर मैनेजर डॉ. मिताली ने प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. धनंजय चोपड़ा, डॉ. सृष्टि पुरवार, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Fashion world is changing very fast- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन