फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmhouse servant murdered with a sharp weapon

फार्महाउस के नौकर की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या

Sat, 07 Aug 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmhouse servant murdered with a sharp weapon
कत्ल

शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा मिले जख्म, फार्महाउस मालिक हिरासत में

विज्ञापन
शाही। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित गांव फिरोजपुर में आदित्य चौधरी के फार्म हाउस में उनके नौकर 50 वर्षीय भगवान दास की किसी नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर फार्म हाउस मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीलीभीत में थाना बीसलपुर के गांव ऐतमनगला के रहने वाले भगवान दास फिरोजपुर गांव में आदित्य चौधरी की खेतीबाड़ी संभालने के साथ ही गांव के कुछ अन्य लोगों की खेती भी बटाई पर करते थे। वह आदित्य चौधरी के साथ उनके फार्महाउस में ही रहते थे। आदित्य चौधरी का कहना है कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे वह फार्महाउस पहुंचे तो भगवान दास का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। किसी ने उनकी हत्या कर दी थी। उनके शरीर पर सीने से लेकर घुटने तक कई जगह किसी नुकीले हथियार से गोदने के निशान थे।
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बाद पहुंची पुलिस

आदित्य चौधरी ने भगवान दास की हत्या की पुलिस को सूचना नहीं दी। शाम करीब सात बजे गांव वालों ने जानकारी दी तो एसओ सौरभ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर रात भगवानदास के परिजन भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस जब पहुंची तो फार्महाउस मालिक आदित्य चौधरी नशे में धुत था। मौके पर कई खाली पौव्वे पड़े थे। इससे पुलिस को शक है कि शराब पीने के दौरान ही कोई विवाद होने पर भगवान दास की हत्या की गई है। एसओ सौरभ सिंह बताया कि शक के आधार पर आदित्य चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भगवान दास के शरीर पर किसी नुकीली चीज से गोदने के निशान मिले हैंऐ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed