फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers started returning the samman nidhi, till now 1.60 crore has been recovered

pm kisan samman nidhi : किसान वापस करने लगे सम्मान निधि, अब तक हो चुकी है 1.60 करोड़ की वसूली

Sun, 22 May 2022 06:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 May 2022 06:54 AM IST
सार

जिले में करीब साढ़े आठ लाख किसान हैं। इनमें से छह लाख 42 हजार से अधिक किसान सम्मान निधि पा रहे हैं। योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में अपात्रों के भी सम्मान निधि लेने की शिकायतें हुई हैं।

विज्ञापन
Farmers started returning the samman nidhi, till now 1.60 crore has been recovered
money - फोटो : istock

विस्तार

प्रयागराज। राशन कार्ड के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वापस करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अपात्र होने के बावजूद सम्मान निधि लेने वाले पांच हजार सात सौ से अधिक किसानों से 1.60 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। इनमें से 500 से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने खुद ही सम्मान निधि वापस कर दी।

विज्ञापन



जिले में करीब साढ़े आठ लाख किसान हैं। इनमें से छह लाख 42 हजार से अधिक किसान सम्मान निधि पा रहे हैं। योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना में अपात्रों के भी सम्मान निधि लेने की शिकायतें हुई हैं। इसे देखते हुए शासन की ओर से दोबारा सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन



इसका नतीजा यह हुआ है कि अपात्र होने के बावजूद सम्मान निधि लेने वाले 5192 किसानों की न सिर्फ पात्रता निरस्त की गई, बल्कि उनसे एक करोड़ 34 लाख रुपये की वसूली भी गई। ये लोग आयकर दाता होने के बावजूद सम्मान निधि ले रहे थे। शासन की इस सख्ती को देखते हुए पात्रता पूरी न करने वाले खुद ही सम्मान निधि वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विगत दिनों में 500 किसान करीब 25 लाख रुपये सरेंडर कर चुके हैं। खास यह कि अब भी रोजाना पांच से छह लोग सम्मान निधि सरेंडर कर रहे हैं। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि  दो स्तर पर जांच की जा रही है। ऐसे में खुद ही सम्मान निधि जमा करने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

96 हजार का आधार लिंक नहीं, सम्मान निधि से होंगे वंचित
सम्मान निधि पाने वाले किसानों के डाटा दो स्तर पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ पाने वाले किसानों को अपने बैंक खाता को आधार से लिंक कराना है। ऐसे 96 हजार किसान चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने आधार लिंक नहीं कराया है। अब इन्हें सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा। इसके अलावा सम्मान निधि पाने वालों के लिए ई-केवाईसी भी अनिवार्य है। अभी तक करीब साढ़े तीन लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है। जबकि, 31 मई को पहली किस्त आने की उम्मीद है। इस तरह करीब तीन लाख किसानों के इससे वंचित होने का खतरा बन गया है। उप निदेशक का कहना है कि ई-केवाईसी कराने वालों को ही सम्मान निधि की किस्त जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed