फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers freed from lockdown, can harvest and harvest

लॉकडाउन से मुक्त किए गए किसान, कर सकते हैं कटाई और मड़ाई

Sun, 29 Mar 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers freed from lockdown, can harvest and harvest
kisan - फोटो : Amar Ujala
किसानाें को फसलों की कटाई, मड़ाई, बुआई आदि के लिए नहीं रोका जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें उपकरण, कीटनाशक, बीज, खाद आदि की भी कमी नहीं होगी। इन्हें आवश्यक वस्तुओं में शामिल कर लिया गया है तथा इनकी आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। हालांकि, खेती के दौरान किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सामुदायिक दूरी से संबंधित निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रबी की फसलों की कटाई और मड़ाई शुरू हो गई है, लेकिन कई जिलोें में किसानों को इससे रोके जाने की शिकायत हुई थी। दूसरे जिलों से आने वाले थ्रेशर, कंबाइन हार्वेस्टर तथा अन्य उपकरणों को भी रोक दिया गया है। इसके अलावा बीज, कीटनाशक आदि की दुकानें भी बंद हैं, लेकिन अब इन्हें भी आवश्यक सेवाओं में शामिल कर लिया गया है। इस संबंध में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की ओर से शनिवार को आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


इसके तहत खाद, बीज, खेती से संबंधित रसायनों की थोक एवं फुटकर दुकानों से पहले की तरह ही बिक्री होगी। सड़क और रेलवे के माध्यम से इनकी ढुलाई भी जारी रहेगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार मजदूरों को पास जारी किया जाएगा। कृषि से संबंधित उपकरणों के ले जाने पर रोक नहीं होगी। खेती से संबंधित अन्य काम भी होंगे। किसानों को रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर डॉक्टरों की भी ली जाएगी मदद

कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में जरूरत पड़ने पर रिटायर डॉक्टरों की भी मदद लिए जाने की योजना बनाई गई है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शनिवार को सीएमओ से विगत 10 वर्षों में रिटायर डॉक्टरों की सूची मांगी है। उन्होंने सीएमओ से यह भी कहा कि रिटायर डॉक्टरों से बात कर लें कि उनकी किसी भी समय जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए तैयार रहें। डीएम ने बेली अस्पताल का निरीक्षण भी किया तथा तैयारियां देखीं। प्राइवेट वार्ड में सीलन पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी वार्ड को देखने के अलावा आवश्यक वस्तुओं की बाबत जानकारी ली। डीएम ने मॉकड्रिल कराके तैयारियों को परखने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed