फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer's death in suspected condition in Khapatihah

खपटिहा में संदिग्ध दशा में किसान की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 26 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के खपटिहा गांव में शनिवार दोपहर एक किसान की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। वहीं मेड़ पर गश खाकर गिर गया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


खपटिहा मजरा गोराजू निवासी मेवालाल (52) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। इस बार उसने खेत में आलू की बुवाई कर रखी थी। शनिवार को वह फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। दवा छिड़कने के दौरान उसे कुछ तकलीफ महसूस हुई। इस वर वह काम बंद कर घर निकलने लगा।
विज्ञापन


मेड़ तक पहुंचते ही अचानक उसे गश आया और वह वहीं पर गिर पड़ा। आसपास के खेतों में काम रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed