फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer lost his life waiting for ambulance meja prayagraj

प्रयागराज : एंबुलेंस के इंतजार में किसान की चली गई जान, जिम्मेदार बोले- नहीं ऐसी कोई जानकारी

Sun, 21 Aug 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 11:25 PM IST
सार

मेजा कस्बे के लालजी वर्मा शनिवार रात में खाना खाकर सो गए। आधी रात बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को कई बार फोन कर बुलाया लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आई।

विज्ञापन
Farmer lost his life waiting for ambulance meja prayagraj
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंबुलेंस के इंतजार में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई थी लेकिन वह नहीं आई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।  

विज्ञापन



मेजा कस्बे के लालजी वर्मा शनिवार रात में खाना खाकर सो गए। आधी रात बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को कई बार फोन कर बुलाया लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आई। इतने में लाल जी वर्मा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हालत कैसे बिगड़ी यह नहीं समझ में आया।
विज्ञापन



एंबुलेंस के नहीं आने को लेकर परिजनों में व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। लाल जी वर्मा का बेटा रामबाबू वर्मा ने बताया कि रात 12.15 से दो बजे के बीच में कई बार 108 नंबर डायल किया गया। उधर से एंबुलेंस भेजने की बात भी की जाती रही लेकिन मौके पर एंबुलेंस आई नहीं। इस बीच पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बारे में जानकारी नहीं है। 108 नंबर एंबुलेंस का कंट्रोल रूम लखनऊ है। इसका सीएचसी से कोई ताल्लुक नहीं है। - डॉ. ओम प्रकाश, अधीक्षक, सीएचसी मेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed