फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fare of UP roadways buses increased from midnight New rate chart

यूपी : आधी रात से बढ़ गया रोडवेज बसों का किराया, प्रयागराज से वाराणसी, कानपुर और लखनऊ का अब इतना लगेगा भाड़ा

Mon, 06 Feb 2023 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन की बसों मेंं बढ़ा हुआ किराया सोमवार की रात 12 बजे से लागू हो गया। हालांकि इसका असर मंगलवार की सुबह से ही दिखेगा, क्योंकि तमाम रोडवेज कंडक्टर के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) में नया किराया अपडेट नहीं था।

विज्ञापन
fare of UP roadways buses increased from midnight New rate chart
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन की बसों मेंं बढ़ा हुआ किराया सोमवार की रात 12 बजे से लागू हो गया। हालांकि इसका असर मंगलवार की सुबह से ही दिखेगा, क्योंकि तमाम रोडवेज कंडक्टर के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) में नया किराया अपडेट नहीं था। हालांंकि रोडवेज प्रशासन ने दावा किया ईटीएम में नया किराया फीड किया जा रहा है। फिलहाल नया किराया लागू होने के बाद अब साधारण श्रेणी की बसों में लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को 52 रुपये ज्यादा देने होंगे। पहले लखनऊ का किराया 252 था जो अब 304 हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में पिछले माह ही 25 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ाने का निर्णय हुआ था। अभी तक साधारण श्रेणी की रोडवेज बसों में किराया प्रति किमी 1.05 रुपये था, जो बढ़कर 1.30 प्रति किमी किया गया है। इसके पूर्व किराये में वृद्धि वर्ष 2020 में 20 पैसा प्रति किमी के हिसाब से की गई थी। उधर सोमवार की शाम ही रोडवेज मुख्यालय से अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूणा गर्ग की ओर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से किराया बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि आदेश मिलने के बाद ही ईटीएम में नया किराया फीड करने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रयागराज से विभिन्न स्थानों का किराया (साधारण बस)

स्थान - पहले - अब

कानपुर - 249 - 302

लखनऊ - 252 - 304

वाराणसी - 162 -194

गोरखपुर - 330 - 403

अयोध्या - 203 -246

रायबरेली- 151 - 186

ऊंचाहार - 106 - 128

फतेहपुर - 143 - 174

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed