फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fare of new train is higher than old Vande Bharat, passengers surprised by increased fare

Railway News : पुरानी वंदे भारत के मुकाबले नई ट्रेन का किराया ज्यादा, बढ़े किराए से यात्री अचंभित

Wed, 20 Dec 2023 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 05:37 PM IST
सार

आधिकारिक रूप से नई वंदे भारत (गाड़ी संख्या 22415 ) बुधवार को पहली बार बनारस से नई दिल्ली के लिए चली। ट्रेन में रिजर्वेशन भी मंगलवार से ही शुरू हुआ। हालांकि पुरानी वंदे भारत के मुकाबले नई वंदे भारत एक्सप्रेस के बढ़े किराये ने यात्रियों को जरूर सकते में डाल दिया।

विज्ञापन
Fare of new train is higher than old Vande Bharat, passengers surprised by increased fare
वंदेभारत ट्रेन। - फोटो : social media

विस्तार

प्रयागराज होकर नई दिल्ली के लिए शुरू हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया पुरानी वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा है। पुरानी वंदे के मुकाबले दिल्ली जाने के लिए नई वंदे भारत के चेयरकार में यात्रियों को 60 रुपये ज्यादा देने पड़ रहे हैं। इसी तरह एग्जीक्यूटिव चेयर कार में यात्री जहां दिल्ली के लिए पहले 2950 रुपये दे रहे थे तो वहीं अब नई वंदे भारत में उन्हें 3000 रुपये देना पड़ रहा है। बढ़े किराये को लेकर तमाम यात्री भी आश्चर्यचकित हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक रूप से नई वंदे भारत (गाड़ी संख्या 22415 ) बुधवार को पहली बार बनारस से नई दिल्ली के लिए चली। ट्रेन में रिजर्वेशन भी मंगलवार से ही शुरू हुआ। हालांकि पुरानी वंदे भारत के मुकाबले नई वंदे भारत एक्सप्रेस के बढ़े किराये ने यात्रियों को जरूर सकते में डाल दिया। नई दिल्ली की तरह कानपुर का भी नई वंदे भारत में किराया ज्यादा है। नई वंदे भारत में प्रयागराज से कानपुर का चेयरकार में किराया 715 रुपये है, जबकि पुरानी वंदे भारत का किराया 660 रुपये ही है।

विज्ञापन

बढ़े किराये की वजह ट्रेन की कैटरिंग सर्विस बताई जा रही है। दरअसल नई वंदे भारत में प्रयागराज से कानपुर के बीच कैटरिंग चार्ज 142 रुपये तो पुरानी वंदे भारत में 86 रुपये लिया जा रहा है। इसी तरह पुरानी वंदे भारत में प्रयागराज से यात्रा करने वालों को कैटरिंग चार्ज के रूप में 308 रुपये देने पड़ रहे हैं, वहीं नई वंदे भारत में यह चार्ज 364 रुपये है। ट्रेन में कैटरिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ( आईआरसीटीसी ) की है।

इस बारे में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा का कहना है कि सर्विस के हिसाब से कैटरिंग चार्ज लगता है। शाम वाली वंदे भारत के मुकाबले सुबह वाली वंदे भारत में कैटरिंग की सर्विस ज्यादा है। इसी वजह से उसका चार्ज थोड़ा ज्यादा है। कहा कि ट्रेन में बनारस, प्रयागराज और कानपुर से अलग-अलग कैटरिंग चार्ज दिल्ली के लिए है।

नई वंदे भारत की वापसी में बनारस का किराया है कम

नई वंदे भारत का वापसी में बनारस जाने के लिए पुरानी वंदे भारत के मुकाबले किराया कम है। यहां से बनारस के लिए नई वंदे भारत के चेयर कार का किराया 485 रुपये ही है, जबकि पुरानी वंदे भारत का किराया 710 रुपये है। क्योंकि पुरानी वंदे भारत में प्रयागराज से वाराणसी के बीच ही यात्रियों को लंच दिया जाता है, जबकि नई वंदे भारत जो रात 9.30 बजे है उसमें बनारस जाने वाले यात्रियों को सिर्फ चाय/काफी दिए जाने का ही प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed