{"_id":"5cc676a1bdec22073e115cfc","slug":"fake-information-of-molestation-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की झूठी सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की झूठी सूचना से मचा हड़कंप
Mon, 29 Apr 2019 09:29 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के दरभंगा कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जॉर्ज टाउन पुलिस के साथ कर्नलगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां दो पक्षों में नाली निकास को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें से एक पक्ष ने बच्ची से दुष्कर्म की झूठी सूचना 100 नंबर पर दे दी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कॉलर को फोन किया तो उसका फोन भी बंद मिला।
विज्ञापन
जॉर्ज टाउन इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि किसी ने झूठी जानकारी पुलिस को दी थी। सारा विवाद नाली को लेकर था।