फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Facilitation Center will open in Prayagraj for Hajj pilgrims

हज यात्रियों के लिए प्रयागराज में खुलेगा फैसिलिटेशन सेंटर 

Wed, 11 Nov 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Facilitation Center will open in Prayagraj for Hajj pilgrims
मक्का मदीना - फोटो : अमर उजाला
हज के लिए फैसिलिटेशन सेंटर पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य हज कमेटी अपने कार्यालय समेत प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर समेत 29 जिलों में 111 फैसिलिटेशन सेंटर खोलने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के समय मोबाइल फोन व पहचान पत्र जरूरी है। ऑनलाइन फीस एटीएम कार्ड से जमा होगी। राज्य हज समिति के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि आवेदन फॉर्म केवल वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन व हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप से भरे जा सकेंगे। आवेदन भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया जाएगा। तभी प्रिंट आउट निकल सकेगा।  
विज्ञापन

300 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क 

हज सचिव ने बताया कि आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम तीन व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। 7 नवंबर 2020 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम या 65 से अधिक नहीं होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये प्रति आवेदक की दर से www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन ई-पेमेंट से या ऑफलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर हज कमेटी आफ इंडिया के स्टेट बैंक खाता संख्या 35398104789  haj pilgrim processing fee अथवा यूनियन बैंक खाता संख्या 318702010406010 haj pilgrim processing fee में जमा कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन

समस्या हो तो यहां करें संपर्क

022-2210 70 70, 7310103531, 7310103532, 7310103536, 7310103537, 7310103538, 7310103541, 7310103543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed